61 साल के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर घर पहुंची 19 साल की गर्लफ्रेंड, भड़के मां-बाप ने उठाया ये कदम
क्या हुआ जब 19 साल की गर्लफ्रेंड ने 61 साल के ब्वॉयफ्रेंड से अपने मां-बाप को पहली बार मिलवाया?
वॉशिंगटन, सितंबर 19: कहते हैं प्यार अंधा होता है और अमेरिका में इस अंधे प्यार ने एक पल में मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसका कर रख दी। ये कहानी है अमेरिका की रहने वाली उस मिलिट्री ऑफिसर की, जो अपने दादा के उम्र के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर अपने घर पहुंच गई, अपने मां-बाप से मिलवाने। लेकिन, उसके बाद जो हुआ, शायद उसे लड़की ने सपने में भी नहीं सोचा था।

मां-बाप ने बुलाया पुलिस
ये घटना अमेरिका की है, जहां 19 साल की एक लड़की ने उस घटना का खुलासा किया है, जब वो पहली बार अपने 61 साल के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर अपने घर उसे अपने मां-बाप से मिलवाने पहुंची थी। 19 साल की लड़की ने खुलासा किया है कि जैसे ही उसने अपने मां-बाप से अपने ब्वॉयफ्रेंड का परिचय करवाया, उसके मां-बाप बुरी तरह से भड़क गये और फौरन पुलिस को बुला लिया।

शादी करने का लिया फैसला
लड़की ने खुलासा किया है कि उसने किसी तरह से अपने मां-बाप को शादी के लिए तैयार किया और फिर उसने 61 साल के ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने का फैसला कर लिया। लड़की का 61 साल का ब्वॉयफ्रेंड पहले से ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। ब्वॉयफ्रेंड के बच्चों की उम्र भी 19 साल की लड़की के उम्र से ज्यादा थी, लिहाजा उसके मां-बाप काफी गुस्से में थे और उनकी शादी के लिए किसी भी तरह से तैयार नहीं हो रहे थे।

उम्र में 42 साल का अंतर
लड़की ने कहा है कि उसके माता-पिता ने तो पहली बार पुलिस को बुला लिया था, लेकिन बाद में वो इनके रिश्ते के लिए मान गये और फिर दोनों परिवारों का रिश्ता जुड़ गया। लड़की ने कहा है कि रिश्ता जुड़ने के बाद उसके 61 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड का उसके घर में स्वागत किया गया। हैरानी की बात ये है कि दोनों के उम्र में 42 साल का फासला है, फिर भी लड़की उसके प्यार में आ गई।

कैसे मिले दोनों?
लड़की एक पुलिस अधिकारी है और उसका नाम ऑड्रे चेयेने है और पहली बार वो 2020 में केविन से एक डेटिंग साइट पर मिली थी। केविन की उम्र उस वक्त 60 साल थी और लड़की 18 साल की थी। दोनों के बीच 41 साल के उम्र का फासला होने के बाद भी दोनों एक दूसरे दिल दे बैठे। लड़की बताती है कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के बायोडेटा को देखकर आकर्षित हो गई। 61 साल के केविन ने अपने बायोडेटा में लिखा था कि वो एक अनुभनवी सैन्य पुलिस में काम करने वाले शख्स हैं।

ऑनलाइन डेटिंग के बाद मुलाकात
लड़की बताती है कई दिनों तक डेटिंग साइट पर चैट के बाद उन दोनों ने मिलने का फैसला लिया और फिर दोनों ने आधिकारिक तौर पर मुलाकात की और फिर एक दूसरे को आई लव यू कह दिया। लड़की ने कहा कि ''मैं उसे देखकर उत्साहित भी थी और घबराई हुई भी थी।'' लड़की ने कहा कि, वो दोनों अभी भी अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हैं और एक दूसरे से अपनी फीलिंग्स शेयर करते हैं।

कैसी थी पहली मुलाकात
19 साल की लड़की ने कहा कि मुलाकात के दौरान वो शुरू में घबराई हुई थी, लेकिन केविन ने उसे संभाला। लड़की ने कहा कि, ''केविन ने पहला कदम उठाया था और उन्होंने अपने हाथों से मेरे चेहरे को थामा और पहला किस किया। ये हमारी पहली मुलाकात थी और हम दोनों ही महसूस कर पा रहे थे कि हम हमारा पहली नजर का प्यार है। क्योंकि मैंने जैसा महसूस किया था, वैसा हमने पहले कभी नहीं महसूस किया''।

कुछ देर में 'अजनबी' नहीं रहे
19 साल की लड़की ने बताया कि ''हमारी पहली बातचीत सेना को लेकर हो रही थी और उन्होंने मेरे बारे में काफी कुछ जाना। मैंने भी उनसे काफी बातें की और फिर कुछ देर बाद हम अजबनी नहीं रहे। हमने एक दूसरे से काफी कुछ अपने बारे में शेयर किया''। लड़की ने कहा कि ''केविन मुझे काफी अच्छे लगते हैं और अब हमने शादी कर ली है।'' लड़की बताती है कि, ''हमारे रिश्ते में जो सबसे अच्छी बात है, वो ये कि हमारा प्यार लगातार बढ़ रहा है और हम जल्द से जल्द घर में नये मेहमान को लाना चाहते हैं''।












Click it and Unblock the Notifications