अब लंदन के पहले मुसलमान मेयर पर ट्रंप ने क्या कह डाला
वाशिंगटन। मुसलमानों पर अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से खबरों में रहने वाले रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप अब लंदन के पहले मुसलमान मेयर सादिक खान पर टिप्पणी करने से नहीं चूके हैं।

सादिक खान को बताया एक अपवाद
राष्ट्रपति पद के चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के प्रबल दावेदार ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें राष्ट्रपति चुना जाता है तो वह अमेरिका में मुसलमानों के आने पर प्रस्तावित अस्थायी प्रतिबंध के मामले में सादिक खान को अपवाद बनाएंगे।
मुसलमान सादिक पेश करेंगे अच्छा उदाहरण
ट्रंप ने उम्मीद जताई कि लेबर पार्टी के नेता सादिक खान एक उदाहरण पेश करेंगे। खान को लंदन का नया मेयर चुने जाने के बारे में पूछने पर ट्रंप ने 'द न्यूयार्क टाइम्स' से कहा कि मैं यह देखकर खुश हूं। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है और मुझे उम्मीद है कि वह बहुत अच्छा काम करेंगे।
ट्रंप के आलोचक सादिक खान
आपको बता दें कि ट्रंप की नीतियों के आलोचक खान ने पहले कहा था कि यदि ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति चुना जाता है तो वह अमेरिका की यात्रा नहीं कर पाएंगे। लेकिन ट्रंप ने कहा है कि हमेशा अपवाद होंगे। उन्होंने कहा कि क्योंकि मुझे लगता है कि यदि वह अच्छा काम करते हैं, तो वह उदाहरण पेश करेंगे। यदि वह अच्छा काम करते हैं तो यह बहुत अच्छी बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications