Trump Kim meeting: ट्रंप को देखकर बोले किम, 'आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, मिस्टर प्रेसीडेंट'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की मुलाकात मंगलवार को सिंगापुर के सैंटोसा आईलैंड पर हुई। दुनिया भर की नजरें इस मुलाकात पर थीं। यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम था क्योंकि पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति नॉर्थ कोरिया के किसी नेता से मिल रहा था।
सिंगापुर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की मुलाकात मंगलवार को सिंगापुर के सैंटोसा आईलैंड पर हुई। दुनिया भर की नजरें इस मुलाकात पर थीं। यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम था क्योंकि पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति नॉर्थ कोरिया के किसी नेता से मिल रहा था। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के नेता पहली बार आमने-सामने थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब पहली बार किम जोंग, डोनाल्ड ट्रंप से मिले तो दोनों के बीच क्या बात हुई? दोनों नेताओं के बीच हुआ हैंडशेक मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक बड़ी घटना थी।

दोनों के बीच हैंडशेक
जैसे ही राष्ट्रपति ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग का आमना सामना हुआ, दोनों ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का स्वागत किया। हाथ मिलाने के बाद किम ने ट्रंप से कहा, मिस्टर प्रेसीडेंट, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।' दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात करीब 48 मिनट तक चली थी। इस मीटिंग में दोनों तरफ से ट्रांसलेटर्स मौजूद थे। ट्रंप ने पहली मीटिंग के बाद कहा दोनों नेताओं के बीच काफी अच्छा डिस्कशन हुआ। साथ ही ट्रंप ने उम्मीद जताई कि दोनों नेता इस मौके को आगे तक ले कर जाएंगे। इसके बाद दोनों नेता कैपेला होटल की बालकनी में आए और कुछ मिनट तक साथ में टहले। ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच काफी अच्छी बातचीत हुई है।

किसी साइंस फिक्शन फिल्म का सीन
किम और ट्रंप जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे थे दोनों के साथ अधिकारी और मीडिया के लोग भी साथ चल रहे थे। इस बीच किम के इंटरप्रेटर को ट्रंप से यह कहते हुए सुना जा सकता था, 'दुनिया में बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि यह किसी साइंस फिक्शन फिल्म का कोई सीन है।' अमेरिकी वेबसाइट ब्लूमबर्ग ने ट्रांसलेटर के हवाले से यह जानकारी दी है। इसके बाद दोनों नेता द्विपक्षीय बातचीत के लिए चल पड़े। इस दौरान अधिकारियों और मिलिट्री ऑफिसर्स का बड़ा ग्रुप भी बातचीत का हिस्सा था।

ट्रंप ने कहा थैंक्यू वेरी मच
ट्रंप और किम ने इसके बाद आपस में कहा, 'हम दोनों मिलकर एक बड़ी समस्या का समाधान करने वाले हैं। एक बहुत बड़ी दुविधा अब दूर हो जाएगी जिसे अब तक सुलझाया नहीं जा सका था।' ट्रंप ने कहा मुझे पता है कि हम दोनों मिलकर हर बात का ध्यान रखेंगे। इसके बाद ट्रंप ने किम को कहा, 'थैंक्यू वेरी मच।'












Click it and Unblock the Notifications