क्या कोलगेट-यूनिलीवर को महंगी पड़ेगी रिलायंस से दोस्ती?

नई दिल्ली, 05 जनवरी। कोलगेट-पामोलिव इंडिया ने मंगलवार को कहा है कि वह भारत में अपने सेल्स रेप्रेजेन्टेटिव्स यानी बिक्री प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रही है. इससे पहले कंपनी के बिक्री प्रतिनिधियों ने देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्यों में से एक में आपूर्ति ठप्प करने की चेतावनी दी थी.
इन प्रतिनिधियों का आरोप है कि सामान की कीमतों को लेकर कंपनी उनके साथ भेदभाव कर रही है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने नवंबर में जानकारी दी थी कि कोलगेट-पामोलिव, रेकिट बेंकाइजर और यूनिलीवर सरीखी कंपनियों के सेल्स एजेंट यानी बिक्री प्रतिनिधियों को बीते एक साल में करीब 20 से 25 फीसदी का घाटा हुआ है.
घाटे की वजह क्या है?
इसकी वजह यह रही है कि कई छोटी किराना दुकानों ने अब इन बिक्री एजेंटों के बजाय मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस से सामान खरीदना शुरू कर दिया है, जो उन्हें कम कीमत पर सामान बेच रही है.
रॉयटर्स की इस जानकारी के बाद खबर आई कि बिक्री एजेंटों ने इन छोटी किराना दुकानों में आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी. एजेंट चाहते हैं कि कंपनी अपना उत्पाद उन्हें भी उसी दाम पर उपलब्ध कराए, जिस दाम पर वह रिलायंस जैसे बड़े वितरक को बेच रही है.

पिछले सप्ताह वितरकों के एक समूह ने कहा कि 1 जनवरी से वे पश्चिमी महाराष्ट्र में कोलगेट के कुछ सामानों की आपूर्ति करना बंद कर देंगे.
कोलगेट का क्या कहना है?
इंडियन स्टॉक एक्सचेंज को दिए अपने बयान में कोलगेट-पामोलिव ने कहा, "कंपनी अपने वितरकों को पेश आ रही चुनौतियों को हल करने के लिए उनके साथ सीधे बातचीत कर रही है." हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह इस संबंध में क्या कदम उठा रही है. बयान में यह भी कहा गया, "कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में उसके उत्पादों की आपूर्ति निर्बाध जारी रहे."
रॉयटर्स से बातचीत में वितरकों ने बताया कि अंबानी की कंपनी रिलायंस छोटे दुकानदारों को खूब डिस्काउंट दे रही है, जिसकी वजह से अब वे डिजिटल तरीके से जियोमार्ट पार्टनर ऐप से सामान खरीद रहे हैं. इससे उन बिक्री एजेंटों के सामने संकट खड़ा होने की आशंका पैदा हो गई है, जो बीते कई दशकों से दुकान-दुकान जाकर ऑर्डर लेते आ रहे हैं. देश भर में इनकी संख्या करीब साढ़े चार लाख है.

कीमतों में कितना अंतर है?
नवंबर में जियोमार्ट पार्टनर ऐप पर उत्पादों की कीमतों का आकलन करने पर पता चलता है कि मुंबई में कोई दुकानदार ऐप पर कोलगेट मैक्सफ्रेश मंजन के दो ट्यूब वाला पैक थोक में करीब 115 रुपए की कीमत पर खरीद सकता था. वही कोलगेट के परंपरागट बिक्री एजेंट के लिए इसी पैक की कीमत 154 रुपए यानी करीब एक तिहाई ज्यादा होती है.
पिछले सप्ताह एक बयान में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रिब्यूटर्स फेडरेशन (एआईसीपीडीएफ) ने कहा कि इसके सदस्य 1 जनवरी से महाराष्ट्र में मैक्सफ्रेश उत्पाद की आपूर्ति करना बंद कर देंगे और बाद में अन्य उत्पादों की आपूर्ति भी रोक दी जाएगी. समूह का अनुमान है कि भारत में होने वाली सामानों की कुल बिक्री का 40 फीसदी महाराष्ट्र में होता है.
वहीं यूनिलीवर कंपनी की भारतीय ब्रांच हिंदुस्तान यूनिलीवर ने एक बयान में कहा है कि उनके प्रतिनिधियों ने एआईसीपीडीएफ की चिंताएं समझने के लिए उनसे मुलाकात की है और कंपनी द्विपक्षीय तरीके से इनका समाधान करेगी. कंपनी ने कहा कि वितरक उनके अहम भागीदार हैं और हमेशा रहेंगे.
रेकिट बेंकाइजर ने इस मुद्दे पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
वीएस/एनआर(रॉयटर्स)
Source: DW
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications