West Asia Crisis: यमन ने इजराइल पर किया बैलेस्टिक मिसाइल से अटैक, बेरूत में IDF की एयर स्ट्राइक
West Asia Crisis: पश्चिमी एशिया में स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस बीच यमन ने सोमवार को इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार शुरू कर दी। हमले के दौरान सायरन बचने लगे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल के प्रक्षेपण के बाद, इजराइल के मध्य भागों में सायरन बजने लगे।
आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि इजराइल पर यमन से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को इजराइली वायु रक्षा द्वारा सफलतापूर्वक रोक दिया गया था। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइल को एरो लॉन्ग-रेंज मिसाइल डिफेंस सिस्टम से मार गिराया गया। दरअसल, एरो लॉन्ग-रेंज मिसाइल बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने के लिए डिजाइन की गई है। ये मिसाइल हवा ही दूसरे देश की मिसाइलों को तबाह कर देता है।

पिछले साल इजराइल की जानी तेल अवीव में हमास की ओर से किए नरसंहार के बाद पश्चिम एशिया में आशांति का माहौल है। गाजा और फिलिस्तीन में हमास के ठिकानों को ईडीएफ लगातार निशाना बना रही है। पिछले दिनों लेबनान में ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिजबु्ल्लाह के चीफ कमांडर सैयद नसरल्लाह हसन आईडीएफ की एयर स्ट्राइक में मारा गया। जिसके बाद ईरान ने बैलेस्टिक मिसाइलों से इजराइल पर हमला किया था।
जुलाई की शुरुआत में हमास प्रमुख इस्माइल हनीयाह तेहरान के अंदर मारा गया था। इसके बाद हिजबुल्लाह के चीफ कमांडर की हत्या हुई। ऐसे में ईरान ने दोनों मौकों पर बदला लेने की कसम खाई थी। बता दें कि आज इजराइल में हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए हमलों की पहली वर्षगांठ भी है, जिसमें 1200 से अधिक लोग मारे गए थे और लगभग 250 बंधक बनाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications