'हम टूटेंगे नहीं, हमास को तोड़ देंगे', इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दी सख्त चेतावनी

Benjamin Netanyahu on Hamas: इजरायल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है। इजरायल ताबड़तोड़ हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि हमास ने सोचा कि हम टूट जाएंगे, लेकिन हम हमास को तोड़ देंगे।

द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंत्रियों के साथ एक मिनट का मौन रहकर युद्ध में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।

हम टूटेंगे नहीं, हमास को तोड़ देंगे: बेंजामिन नेतन्याहू

इस दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमास ने सोचा था कि हम टूट जाएंगे, लेकिन हम हमास को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इजराइल एकता में काम कर रहा है और यह हमास और दुनिया को स्पष्ट संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हम एक टीम के रूप में एकजुट होकर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

हमारी एकता लोगों, दुश्मनों और दुनिया को एक स्पष्ट संदेश देती है। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमारे भाइयों और बहनों की याद में जिनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई, और हमारे वीर योद्धा जो युद्ध में शहीद हो गए। उनके लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इससे पहले, इजरायली बलों ने ऐलान किया कि 14 अक्टूबर को गाजा में अपने हवाई हमलों में हमास की विशिष्ट सैन्य शाखा, नुखबा बल के एक शीर्ष कमांडर बिलाल अल-केदरा को मार डाला है। आईडीएफ ने पहले घोषणा की थी कि वे गाजा पट्टी में वायु, जमीन और नौसेना बलों को शामिल करके "समन्वित" हमले के लिए तैयार हैं।

बता दें कि हमास आतंकवादियों और इजरायली सैनिकों के बीच चल रहे संघर्ष में गाजा पट्टी के दोनों ओर 3500 से अधिक लोग मारे गए हैं। इजराइल में अप्रत्याशित हमले में जहां 1300 से अधिक लोग मारे गए, वहीं गाजा पट्टी पर जवाबी बमबारी में 2200 से अधिक लोग मारे गए। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायली हमलों में 2450 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। 9200 घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+