Earthquake Video: 90 सेकंड्स तक डोलते रहे बिल्डिंग्स, फिर होने लगे धाराशाई, वीडियो में देखिए तुर्की की तबाही

Turkey Earthquake Video: तुर्की दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप क्षेत्रों में से एक है। इससे पहले, 1999 में उत्तर पश्चिमी तुर्की में आए शक्तिशाली भूकंप में 17,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

watch vidoe turkey syria earthquake

Turkey Earthquake Video: तुर्की में आज सुबह सुबह आया भूकंप विनाशकारी तबाही मचा रहा है और सैकड़ों लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। तुर्की की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की और सीरिया के सीमावर्ती इलाकों में आए भूकंप के बाद अभी तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है, जबकि मौत का आंकड़ा हजार से ऊपर जाने की आशंका है। एक्सपर्ट्स का कहना है, कि मौत के आंकड़ों में आने वाले कई दिनों तक इजाफा हो सकता है। सैकड़ों बिल्डिंग गिरे हैं और सैकड़ों लोगों के मलबे में फंसे होने की रिपोर्ट है। वहीं, तुर्की और सीरिया से आने वाले वीडियो तबाही की कहानी बयां कर रहे हैं और तुर्की और सीरिया से आने वाली तस्वीरें दहशत पैदा करती हैं।

तुर्की में विनाशकारी वीडियो

तुर्की में सोमवार सुबह सुबह विनाशकारी भूकंप आया है, जिसे रिक्टल स्केल पर 7.8 मापा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की में कुछ ही मिनटों के अंतराल पर एक के बाद एक कई भूकंप के जोरदार झटके आए, जिसके बाद तबाही मचने लगी। तुर्की के दक्षिण और उत्तरी सीरिया में भी भूकंप के बाद भारी तबाही मची है और सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कई वीडियो में तुर्की के शहरों से ढह गई इमारतों के मलबे को दिखाया गया है, वहीं, भूकंप से बचे हुए लोग फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

कहां था भूकंप का केन्द्र?

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र एक प्रमुख शहर और प्रांतीय राजधानी गजियांटेप से लगभग 33 किलोमीटर (20 मील) दूर था। भूकंप का केन्द्र धरती के नीचे 18 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर केन्द्रित था। वहीं, भूकंप आने के लगभग 10 मिनट बाद 6.7 का एक मजबूत आफ्टरशॉक आया, जिसके बाद मकानों के ढहने का सिलसिला और ज्यादा बढ़ गया है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने ट्विटर पर कहा कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में "खोज और बचाव दलों को तुरंत भेजा गया है।" उन्होंने कहा, कि "हमें उम्मीद है, कि हम जल्द से जल्द इस प्राकृतिक आपदा से बाहर निकल पाएंगे।"

भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स

तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा, कि कम से कम 6 आफ्टरशॉक्स आए थे। उन्होंने लोगों से जोखिम के कारण क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश नहीं करने और आपातकालीन वाहनों के लिए सड़कों को खाली छोड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, कि "हमारी प्राथमिकता, क्षतिग्रस्त इमारतों के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालना और उन्हें अस्पतालों में भेजना है।" गजियांटेप शहर के पास एक स्टोर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिससे पता चलता है, कि भूकंप के झटके कम से कम 90 सेकंड्स तक महसूस किए गये हैं, लिहाजा तबाही के औरक भी ज्यादा होने की आशंका बनी हुई है।

सीरिया में खौफनाक हैं हालात

सीरियाई राज्य मीडिया ने बताया है, कि अलेप्पो और हमा में बड़ी संख्या में इमारतें ढह गईं हैं, जबकि उत्तर-पश्चिम सीरिया में, जो विपक्ष के सीरियन सिविल डिफेंस विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र हैंस वहां "विनाशकारी" तबाही मची है और दर्जनों इमारतें पूरी तरह से ढह गई हैं और मलबे के नीचे लोग फंस गए हैं। एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दमिश्क में इमारतों के हिलने के बाद डर के मारे लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।

हर तरफ सिर्फ तबाही ही तबाही

लेबनान में भी भूकंप से नुकसान की खबर है। लेबनना में करीब 40 सेकंड्स तक इमारतें हिलती रहीं। वहीं, बेरूत के कई निवासी अपने घरों को छोड़कर सड़कों पर भाग आए और इमारतों से दूर चले गये। आपको बता दें, कि तुर्की दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप क्षेत्रों में से एक है। इससे पहले, 1999 में उत्तर पश्चिमी तुर्की में आए शक्तिशाली भूकंप में 17,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+