VIDEO: कैलिर्फोनिया के मॉल में शॉपिंग छोड़ कंगना के 'लंदन ठुमक दा' पर नाचने लगे लोग
कैलिर्फोनिया। लोग शॉपिंग करने में व्यस्त थे तभी अचानक कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म क्वीन का 'लंदन ठुमक दा' गाना बज उठा। फिर क्या था लोग शॉपिंग छोड़ इस गाने पर नाचने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक या दो नहीं शॉपिंल कॉम्प्लैक्स में मौजूद सभी लोग इस पूरे गाने पर नाचते हैं। जिन लोगों ने डांस में हिस्सा नही लिया वो इस मजेदार मूमेंट को कैमरे में कैद करते नज़र आए। मामला कैलिर्फोनिया का है। यहां के सैंटा क्रूज में मौजूद एक रिटेल स्टोर में बॉलीवुड फ्लैश मॉब हुआ।

कैलिफोर्निया के सैंटा क्रूज़ में मौजूद एक रिटेल स्टोर में बॉलीवुड फ्लैश मॉब हुआ. 'Around The Wordls In 80 Dances' क्लब के लोग इस स्टोर में मौजूद थे। ये क्लब दुनिया भर के गानों पर डांस करता है. इस बार इस ग्रुप ने बॉलीवुड सॉन्ग चुना। इस वीडियो को YouTube पर शेयर किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख लोग देख चुके हैं और हज़ारों कमेंट्स के जरिए अपनी पसंद बता रहे हैं। दिसंबर 2018 में US में इसी तरह का फ्लैश मॉब किया गया था, जिसमें आम लोग ही नहीं पुलिस ऑफिसर्स भी शामिल हो गए थे।
देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications