लॉन्च होते ही जापानी रॉकेट में हुआ धमाका.. Video में देखिए आसमान में कैसे हो रहा है जापान का सपना चकनाचूर
Japan Rocket launch attempt explodes Video: जापान के प्राइवेट स्पेस सेक्टर को एक और बड़ा झटका लगा है और लाइवस्ट्रीम किए गए वीडियो में दिखाया गया है, कि निजी क्षेत्र से ऑर्बिट में जाने वाला जापान का प्राइवेट सेक्टर का पहला रॉकेट बुधवार को उड़ान भरने के फौरन बाद फट गया।
ऑनलाइन वीडियो में दिखाया गया है, कि कैरोस नाम का ये रॉकेट, मध्य जापान के वाकायामा प्रान्त, जो पेड़ों से हरा भरा एक पहाड़ी क्षेत्र है, वहां लॉन्च किया गया था, लेकिन कुछ ही सेकंड के भीतर रॉकेट हवा में ही विस्फोट हो गया।

रॉकेट में धमाका होने के बाद पूरे इलाके में धुएं का भारी गुबार छा गया और कुछ जगहों पर आग की लपटें उठने लगीं। वीडियो में दिख रहा है, कि रॉकेट में धमाके के बाद आग बुझाने की कोशिश की जा रही है और पानी की बौछारें की जा रही हैं। वीडियो में जलते हुए रॉकेट के मलबे को आस पास के इलाके में फैलते हुए देखा जा सकता है।
आकाश में जापान का रॉकेट ब्लास्ट
रॉकेट में ब्लास्ट होना जापान के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए बहुत बड़ा झटका है। इस रॉकेट को टोक्यो स्थित स्टार्टअप स्पेस वन ने लॉन्च किया था, लेकिन पहली कोशिश नाकाम हो चुकी है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से ब्लास्ट होने के पीछे की वजह के बारे में नहीं बताया गया है।
जापानी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है, कि प्रक्षेपण में पहले ही कई बार देरी हो चुकी थी और आखिरी बार शनिवार को एक जहाज को जोखिम वाले क्षेत्र में देखे जाने के बाद लॉन्च को टाल दिया गया था। यदि यह लॉन्चिंग कामयाब हो जाती, तो स्पेस वन ऑर्बिट में रॉकेट भेजने वाली जापान की पहली निजी कंपनी होती।
सबसे खास बात ये है, कि स्टार्टअप स्पेस वन के इस रॉकेट को कैनन इलेक्ट्रॉनिक्स, आईएचआई, शिमिज़ु समेत कई जापानी बैंकों ने फाइनेंस किया था और सभी को उम्मीद थी, कि ये लॉन्चिंग कामयाब होगी, जिससे देश के स्पेस इंडस्ट्री में निजी कंपनियों के लिए रास्ता तैयार होगा, लेकिन ये उम्मीद भी धाराशाई हो गई है।
Ouch the first Kairos rocket in Japan just, exploded after about 5 seconds. 😬
— Marcus House (@MarcusHouse) March 13, 2024
The launch site at first glance seems ok... I think. pic.twitter.com/mddZrPgJ1e
आपको बता दें, कि टोक्यो स्थित स्पेस वन की स्थापना 2018 में की गई थी। हालांकि, रॉकेट ब्लास्ट में किसी के घायल होने या किसी अन्य क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।
जापान में स्पेस सेक्टर की मुख्य एजेंसी सरकार की NASDA है, जो अंतरिक्ष सेक्टर में तमाम रिसर्च करती है। ये एजेंसी अमेरिका की नासा और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की ही तरह है और जापान अब स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल रहा है। जापान की कोशिश लंबे समय से रॉकेट लॉन्च करने में महारत हासिल करने की रही है, ताकि वो अन्य देशों के रॉकेट्स को भी लॉन्च कर सके और स्पेस सेक्टर के लिए पैसे जुटा सके, लेकिन जापान ऐसा करने में नाकाम रहा है। पिछले कुछ सालों में कई जापानी रॉकेट्स लॉन्चिंग फेल हो चुकी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिस रॉकेट में ब्लास्ट हुआ है, वो अपने साथ सरकारी रिसर्ट सैलेटाइट लेकर ऑर्बिट में जा रहा था, और लॉन्चिंग के करीब 51 मिनट बाद इसे ऑर्बिट में पहुंच जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, जिससे जापान की उम्मीदों को बहुत बड़ा झटका लगा है।












Click it and Unblock the Notifications