देखें वीडियो: अमेरिका में स्टोर लूटने आए बदमाश से कैसे भिड़ गई भारतीय महिला
id='top-searched-articles'>
न्यूयॉर्क।
अमेरिका में स्टोर लूटने आए बंदूकधारी बदमाश को भारतीय मूल की एक महिला ने मार-मार कर भगा दिया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में बदमाश की फोटो देखकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दमाश की पहचान क्रिस्टियन डकोटा (17) के तौर पर हुई है। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक मामला जॉर्जिया के बुर्के काउंटी का है। यहां भूमिका पटेल की अपनी दुकान है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>जब वो अपने दुकान के काउंटर पर बैठी थी, तब एक लूटेरा उनकी दुकान में बंदूक के साथ घुस आया और उन्हें डराकर लूटने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि क्रिस्टियन डकोटा दुकान में सोडा खरीदने आया था। भूमिका ने जब उस सोडा के पैसे देने को कहा तो उसने एक बंदूक निकालकर उनके ऊपर तान दिया और काउंटर में रखे सारे पैसे देने की बात कही। भूमिका ने कहा कि अगर तुम मुझे गोली मारना चाहते हो तो मार दो लेकिन मैं तुम्हे पैसे नहीं दूंगी।
भूमिका
ने मौका देख युवक के हाथ से बंदूक छीनने की कोशिश की लेकिन जब वे नाकाम रहीं तो उन्होंने पास में ही रखे एक ट्रे से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद भूमिका ने पास में ही रखे हथौड़े से उस पर हमला करना चाहा तो युवक यह देखकर वहां से भाग खड़ा हुआ। भूमिका ने उसका पीछा किया। हालांकि, वो कामयाब नहीं हो पाईं। बाद में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।











Click it and Unblock the Notifications