पाकिस्तानी एक्ट्रेस का डांस Video हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान के साथ फिल्म में नजर आ चुकी इस एक्ट्रेस के वीडियो से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने रईस फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री की। अब उनका जलवा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

 Watch: Pakistani Actress Mahira Khans Dance Video Viral On social Media

माहिरा अपने इंस्टाग्राम पेज पर अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। पिछले कुछ दिनों से वो अपनी इस वीडियो की वजह से सूर्खियों में आ गई है। वीडियो में माहिरा के डांस को देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। पाकिस्तानी एक्टर अशरफ बिलाल के साथ उनकी जुगलबंदी देखने वाली है। माहिरा के साथ अपने इस डांस वीडियो को खुद अशरफ बिलाल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है, जिसे डालते ही लोग खूब पसंद करने लगे।

वीडियो में दोनों की कमेस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं। माहिरा का न केवल लुक ब्लकि उनके स्टेप भी जबरदस्त हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अशरफ बिलाल ने लिखा है-'नूरी तू बच के दिल लगा।' दरअसल जल्द ही दोनों फिल्म 'सुपरस्टार' में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि माहिरा खान ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान के साथ बॉलीवुड में एंट्री की। रईस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। लोगों ने उनके काम की तारीफ भी की, लेकिन रईस के बाद अब तक वो किसी दूसरी फिल्म में काम नहीं कर पाई हैं। वहीं कई बार वो अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+