Video: सौतेली बेटी इवांका को अजीब सी मुस्कुराहट के साथ गले लगाती मेलानिया ट्रंप
वॉशिंगटन। अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उनकी सौतेली बेटी इवांका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार को व्हाइट हाउस में हुए रिपब्लिकन नेशनल कनवेंशन (आरएनसी) का है। वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब मेलानिया और इवांका के बीच रिश्ते बिगड़ने को लेकर खबरें आ रही हैं। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में उम्मीदवारी को स्वीकार किया है।

तीन घंटे में 50 लाख व्यूज
अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से ट्रंप को दूसरे कार्यकाल के लिए नामित किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मेलानिया कनवेंशन के दौरान स्टेज पर मुस्कुराहट के साथ इवांका का अभिवादन करती हैं लेकिन कुछ ही सेकेंड के बाद जैसे ही बेटी आगे बढ़ती है, उनके चेहरे के हावभाव बिगड़ जाते हैं। मेलानिया के आंखें इवांका को घूरती हुई प्रतीत होने लगती है। वीडियो को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि मां और बेटी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस कार्यक्रम में इवांका ने ही अपने पिता का परिचय कराया था। कार्यक्रम से सामने आई इस क्लिप को सिर्फ तीन घंटे के अंदर 50 लाख लोग देख चुके हैं। इवांका ट्रंप, राष्ट्रपति की पहली पत्नी इवाना की बेटी हैं। इवांका व्हाइट हाउस में बतौर सलाहकार भी सेवाएं दे रही हैं। यह क्लिप ठीक उसी समय की है जब उन्होंने अपने पिता को स्टेज पर नॉमिनेशन स्वीकारते समय देने वाली स्पीच के लिए इनवाइट किया था। वीडियो के बाद लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं कि मेलानिया और इवांका के बीच सब-कुछ ठीक नहीं है।
-
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
US-Iran War: ट्रंप के मुंह पर ईरान का तमाचा? USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं? आखिर सच क्या है? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications