VIDEO : 1.27 लाख की स्कर्ट पहन अमेरिका पहुंचीं राजकुमारी, अजनबी को पानी पिलाने पर राजकुमार ने दिया ये रिएक्शन

ब्रिटेन की रॉयल फैमिली से जुड़ी मेगन मर्केल ने संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में एक महिला की मदद की। मेगन के व्यवहार को लेकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क,

19
जुलाई
:
शाही
खानदान
का
कोई
शख्स
अगर
पानी
पिलाता
दिख
जाए
तो
आधुनिक
दौर
में
इसे
असाधारण
माना
जाता
है।
ब्रिटेन
के
शाही
खानदान
की
राजकुमारी
मेगन
मर्केल
संयुक्त
राष्ट्र
महासभा
में
(Meghan
Markle
at
UNGA)
एक
महिला
को
पानी
पिलाती
दिखीं।
प्रिंस
हैरी
मेगन
के
बगल
में
बैठे
मुस्कुराते
दिखे।
वीडियो
सोशल
मीडिया
पर
वायरल
होने
के
बाद
यूजर्स
ने
मजेदार
कमेंट्स
भी
किए।
मेगन
और
प्रिंस
की
संवेदनशीला
की
सराहना
हुई,
तो
कुछ
ने
कोरोना
संक्रमण
का
जिक्र
किया।
एक
यूजर
ने
मेगन
के
प्रिंस
का
हाथ
सहलाने
को
लेकर
मजेदार
टिप्पणी
की।
इसने
लिखा,
मेगन
को
बताना
होगा
कि
व्यवहार
खराब
संदेश
(demeaning)
देता
है।
(फोटो
सौजन्य-
वीडियो
ग्रैब,
साभार
ट्विविटर
@TheSun)

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

UNGA में मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी

UNGA में मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी

मेगन मर्केल के प्रशंसकों की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब दो लोगों को UNGA में उनसे बात करने का मौका मिला। डचेस ऑफ ससेक्स के नाम से लोकप्रिय मेगन मर्केल को एक महिला के आगे मदद के हाथ बढ़ाते देखा गया।मेगन ने इस मौके पर करीब 1.27 लाख रुपये (1,590 डॉलर) की गिवेंची पैच पॉकेट स्कर्ट (Givenchy patch pocket skirt) पहन रखी थी।

रॉयल हेल्प मिलने की खुशी

रॉयल हेल्प मिलने की खुशी

दरअसल, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान महिला को अचानक खांसी शुरू हो गई। 40 वर्षीय मेगन ने पीछे मुड़कर अपनी पानी की बोतल महिला को ऑफर की। खांसी के कारण संघर्ष कर रही महिला को ब्रिटेन की शाही महिला से जब मदद मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

तीन साल छोटे हसबैंड प्रिंस को राजकुमारी का सपोर्ट

तीन साल छोटे हसबैंड प्रिंस को राजकुमारी का सपोर्ट

मेगन के साथ उनके पति प्रिंस हैरी भी बैठे थे। प्रिंस हैरी भी मेगन की उदारता पर मुस्कुराते दिखे। दिलचस्प है कि 37 वर्षीय प्रिंस हैरी मेगन से तीन साल छोटे हैं। प्रिंस को UNGA में 'लोकतंत्र और स्वतंत्रता पर वैश्विक हमले' विषय पर भाषण दिया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की निंदा की।यह भी दिलचस्प है कि मेगन और हैरी ब्रिटेन के शाही परिवार से अलग हो चुके हैं। फरवरी 2021 में प्रिंस हैरी और मेगन को राजशाही संरक्षण से हटा दिया गया।बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की पुष्टि के बाद प्रिंस हैरी को उनकी मानद सैन्य नियुक्तियों से हटाया गया। इस ऐलान के बादप्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन की पहचान द रॉयल फैमिली के कामकाजी सदस्य के रूप में समाप्त हो गई।

कभी हारती नहीं मेगन...

कभी हारती नहीं मेगन...

सोशल मीडिया पर लोग इस शाही जोड़े की सहजता की प्रशंसा करते दिखे। एक ने लिखा, 'मेगन को जानने वाला हर कोई दयालुता के बारे में बात करता रहता है।' एक अन्य ने खुद को मेगन के साथ जोड़ा और कहा, वह हमारे क्षेत्र की लड़की है, जो कभी हारती नहीं। अपने परिवेश के बारे में हमेशा जागरूक रहें और जरूरत पड़ने पर मदद करें।

यूजर का कमेंट- ऐसे जोड़े अद्भुत हैं

यूजर का कमेंट- ऐसे जोड़े अद्भुत हैं

एक यूजर ने शाही जोड़े के एक साथ होने पर कमेंट किया, 'यह सब उनके लिए स्वाभाविक है ... एक दूसरे की देखभाल करना और एक दूसरे की केयर करना। ऐसे जोड़े अद्भुत हैं। बता दें कि प्रिंस हैरी को नेल्सन मंडेला दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर प्रिंस अपनी पत्नी मेगन के साथ पहुंचे थे।

अजनबी महिला की 'शाही मदद'

अजनबी महिला की 'शाही मदद'

बता दें कि प्रिंस हैरी और डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में थे। मेगन बैठक के दौरान खांसी आने पर एक महिला की मदद करते दिखीं। शाही जोड़ा आगे की पंक्ति में बैठा था। जब मेगन अजनबी महिला की मदद कर रही थीं तो इस लम्हे को कैमरे ने कैद कर लिया। करीब 32 सेकेंड की ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखें वीडियो-

राजकुमारी ने दी अपनी बोतल

ड्यूक यानी प्रिंस हैरी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन चुपचाप बातें कर रहे थे इसी समय पीछे की पंक्ति में बैठी एक महिला (भूरे रंग के ब्लेजर में) खांसने लगी। इस अजनबी महिला की मदद के लिए मेगन ने मुड़कर पूछा कि क्या उन्हें पानी चाहिए ? इसके बाद मेगन ने अपनी बैग में रखी बोतल महिला को दे दी। मेगन को पानी की बोतल वापस करने के बाद महिला को शाही जोड़े से कुछ बात करते भी देखा गया। 30 सेकेंड की इस वीडियो क्लिप को द सन ने रिलीज किया है। इस दोरान का माहौल खुशनुमा देखा जा सकता है।

फुर्सत के पलों में शाही जोड़ा

फुर्सत के पलों में शाही जोड़ा

दी डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 40 साल की मेगन और 37 साल के प्रिंस हैरी को UNGA से इतर कैज़ुअल लुक में दिखे। प्रिंस काले रंग की डेनिम जींस, फोल्डेड स्लीव्स के साथ गहरे नीले रंग की शर्ट और ग्रे साबर स्नीकर्स में दिखे। मेगन ने ब्लैक एंड व्हाइट जंपसूट, ब्लैक स्टिलेटोस और रेड क्लच पहना था। शाम की सैर के दौरान मेगन को सोने के झुमके, 3,50,000 डॉलर की सगाई वाली अंगूठी और राजकुमारी डायना की 23,000 डॉलर वाली कार्टियर टैंक वॉच पहने भी देखा गया।

प्रिंस का हाथ सहलाना गलत !

मेगन काले रंग के सूट में दिखीं, जबकि प्रिंस सफेद शर्ट और डीप ब्लू सूट में जेंटलमैन लुक में UNGA पहुंचे। संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान मेगन को प्रिंस का हाथ सहलाते भी देखा गया। इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि ये गलत संदेश देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+