Video: मॉरीशस में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में जुटा सेना का चेतक हेलीकॉप्‍टर

पोर्ट लुईस। मॉरीशस इस समय कोरोना वायरस महामारी के बीच ही एक बड़ी मुसीबत से गुजर रहा है। यहां पर समंदर में फैले हजारों टन तेल की सफाई का काम जारी है। इस ऑपरेशन में अब भारत की तरफ से मॉरीशस को मदद मुहैया कराई जा रही है। पिछले तीन दिनों से रेस्‍क्‍यू जारी है और इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि चेतक हेलीकॉप्‍टर ऑपरेशन में मदद कर रहा है।

Recommended Video

    Video: मॉरीशस में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में जुटा सेना का चेतक हेलीकॉप्‍टर
    chetak.jpg

    भारत से रवाना हुई सेना और कोस्‍ट गार्ड की टीम

    25 जुलाई को जापान का जहाज एमवी वाकाशियो मॉरीशस के दक्षिण-पूर्व में था तभी यह चट्टानों से टकरा गया। अब तक करीब 1000 टन तेल समंदर में बह गया है। जहाज पर करीब 4000 टन तेल था। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अगर अब और तेल जहाज से लीक हुआ तो फिर पर्यावरण पर काफी असर पड़ेगा और साथ ही मॉरीशस की अर्थव्‍यवस्‍था भी चौपट हो जाएगी। विदेश मंत्रालय की तरफ से रविवार को जानकारी दी गई थी कि मॉरीशस की सरकार ने तेल रिसाव के मामले में भारत की मदद मांगी थी। जिस पर तत्काल प्रभाव से फैसला लेते हुए 30 टन तकनीकी उपकरण और मैटेरियल भिजवा दिया गया है। भारतीय वायुसेना का विमान सभी जरूरी सामानों को लेकर पोर्ट लुई पहुंच गया है। इसमें तेल लीक को कंटेन करने में माहिर 10 कोस्‍ट गार्ड के कर्मचारी भी शामिल हैं। उम्मीद है जल्द ही रिसाव पर काबू पा लिया जाएगा।

    मुश्किल में आया मॉरीशस का पर्यावरण

    सैटेलाइट तस्‍वीरों में साफ नजर आ रहा है कि एक पतली सी रेखा समंदर के किनारे पर है और सरकार इसे बहुत संवेदनशील करार दे रही है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों ने भी इसे लेकर ट्वीट किया और लिखा, 'अब समय लेने का समय है क्‍योंकि जैविक विविधता खतरे में आ गई है।' जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर आसपास रहने वाले लोगों और पर्यावरणविदों ने इस बात पर हैरानी जताई है कि आखिर अभी तक अथॉरिटीज ने कोई एक्‍शन क्‍यों नहीं लिया। मॉरीशस की वाइल्‍ड लाइफ फाउंडेशन के साथ काम करने वाले जीन हगीस गार्डेने ने कहा है कि यह बहुत बड़ा सवाल है और समझ ही नहीं आ रहा है कि अभी तक कोई एक्‍शन क्‍यों नहीं लिया गया। उनका कहना है कि जो नुकसान होगा, उससे उबर पाना बहुत मुश्किल है। प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ की तरफ से इमरजेंसी घोषि कर दी गई है। उनका कहना है कि 13 लाख की आबादी वाले देश के लिए घटना ने कई खतरे पैदा कर दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+