Video: टीवी रिपोर्टर के माइक पर सांप ने अचानक बोल दिया हमला, देखिए फिर क्या हुआ
नई दिल्ली। जरा सोचिए आप टीवी पर कोई रिपोर्ट देख रहे हैं और अचानक आपको उस रिपोर्टर के कंधे पर सांप नजर आने लगे। सुनकर आपको थोड़ा डर भी लगेगा और आप चौंक भी सकते हैं। मगर ऑस्ट्रेलिया में एक रिपोर्टर के साथ ऐसा ही हुआ है और रिपोर्टिंग के समय उनके कंधे पर अचानक एक सांप ने हमला बोल दिया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सबसे पहले इस घटना के बारे में जानकारी दी।

सांप को देखते ही घबराई रिपोर्टर
वीडियो में नजर आ रहा है कि सारा कावते के कंधे पर एक सांप बैठा हुआ है, जो अचानक से उनके माइक को काटने लगता है। सांप बार-बार रिपोर्टर द्वारा पकड़े गए माइक पर हमला करता है, जिस वजह से वह चिल्ला पड़ती है। इस बारे में बात करते हुए सारा ने कहा कि सांपों के ऊपर सेफ्टी रिपोर्ट की शूटिंग करते हुए वह काफी घबरा गई थी।
चैपल 9 की रिपोर्टर हैं सारा
सारा ने ऑस्ट्रेलिया के चैनल टुडे को बताया, 'मैं वहां पर सांपो की सेफ्टी पर बनाए गए पैकेज के कुछ सीन्स शूट करने के लिए गई थी लेकिन मैं इसलिए डर गई थी क्योंकि मेरा हाथ माइक के काफी नजदीक था और यह काफी डरावना था। वह मेरे माइक्रोफोन पर बार-बार हमला कर रहा था। चैनल 9 की रिपोर्टर सारा वीडियो में चिल्लाते हुए नजर आ रही हैं और कह रही हैं, 'अगर इसने मेरे हाथ पर हमला कर दिया तो'?

शॉट के बाद सांप हुआ गायब
सारा ने कहा, मेरा कैमरामैन और सांप को संभालने वाला व्यक्ति वहीं खड़े थे और उन्होंने लगा कि यह काफी मजेदार है। बाद में वह शांत हो गया और मैं अपना शॉट पूरा कर पाई। सारा ने आगे बताया कि जैसे ही उसे उसका शॉट मिल गया वैसे ही सांप को अपने कंधे से उतार दिया।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications