हार्ट अटैक से बचाना चाहते हैं तो पत्नी की सुनें

heart
न्यूयॉर्क। क्या आप अपनी पत्नी बातें टालते हैं। तो सावधान हो जाइए और अपने रिश्ते में मिठास घोलिए।

एक शोध में यह बात सामने आई है कि जीवनसाथी के साथ सकारात्मक बातचीत करने से हृदयाघात का खतरा कम होता है।

कैलिफोर्निया के वीए ग्रेटर लॉस एंजेलिस हेल्थकेयर सिस्टम के नटारिया जोसेफ ने कहा, "साथी के साथ नकारात्मक बातचीत गले की धमनियों में गले से मस्तिष्क तक रक्त प्रवाह करने वाली वाहिकाओं को अतिरिक्त मोटा कर देता है।"

मोटी ग्रीवा धमनी हृदय से जुड़ी समस्याओं के लिए उत्तरदायी है।

अध्ययन से पता चला कि जो लोग अपने साथी के साथ बहुत कम बातचीत करते हैं, उनमें हृदयाघात का खतरा 8.5 प्रतिशत बढ़ जाता है।

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के लिए 281 वयस्कों को चुना, जो अपने साथी के साथ रहते हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि साथी के साथ बातचीत का भावनाओं, स्वास्थ्य और शरीर विज्ञान से गहरा संबध है। इसका प्रभाव मुख्य रूप से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ता है।

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार जोसेफ ने कहा, "अध्ययन में साथी के साथ बातचीत का स्वास्थ्य पर प्रभाव तो देखा गया, लेकिन बातचीत औैर ग्रीवा धमनी पर संबंध के कारण और प्रभाव का पता नहीं चल पाया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+