वाउचर फॉर वैक्सीन: ब्रिटेन में नया ऑफर, टीका लगवाते ही मिलेगा पिज्जा-शॉपिंग पर छूट वाला कूपन

नई दिल्ली, 1 अगस्त: एक ओर भारत में वैक्सीन सेंटर पर लोगों की इतनी ज्यादा भीड़ है कि रोजाना का स्टॉक कब खत्म हो जाता है, पता ही नहीं चलता। कई बार तो वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण सेंटर्स को बंद भी करना पड़ा है। तो वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन में हालात एकदम अलग हैं। वहां पर वैक्सीन ज्यादा है और बहुत से लोग अभी भी लगवाने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में उनको वैक्सीन लगवाने पर फ्री वाउचर का दिया जा रहा है।

uk

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन में 'वाउचर फॉर वैक्सीन' योजना चल रही है। इसके तहत अगर आप वैक्सीन लगवाते हैं, तो आपको किसी भी सामान का वाउचर मिल सकता है। जैसे- शॉपिंग और पिज्जा में छूट का वाउचर। मामले में यूके के स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग (डीएचएससी) ने कहा कि उनकी ओर से 30 साल से कम उम्र के लोगों को लुभाने के लिए एक नए कार्यक्रम की घोषणा की गई है, ताकि सर्दियों से पहले बड़ी आबादी को दोनों डोज दी जा सकें।

वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि ये योजना किस तरह से काम करेगी, इसको अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। फिलहाल लोग वैक्सीन लगवाने के बाद एक फोटो लेकर उसे जमा कर सकते हैं। इसके बाद उनको पिज्जा कंपनी, उबर, बोल्ट आदि का वाउचर जारी कर दिया जाएगा। डीएचएससी के मुताबिक योजना में शामिल कंपनियां प्रोत्साहन के लिए कोई स्वास्थ्य डेटा नहीं मांगेंगी। मौजूदा वक्त में यूके में 90 प्रतिशत वयस्क आबादी को कम से कम वैक्सीन की एक खुराक दे दी गई है। इसमें 18-30 आयु वर्ग में कवरेज दर करीब 60 प्रतिशत है। इसी वजह से सरकार को ये योजना लानी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+