Russia: ऑफिस में भी समय निकालकर सेक्स कीजिए, व्लादिमीर पुतिन की रूस के लोगों से अजीबोगरीब अपील

Vladimir Putin on Birth Rate: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश के लोगों से अजीबोगरीब अपील की है। मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन ने रूसी नागरिकों से देश की घटती जन्म दर से निपटने के लिए ऑफिस में काम करने के दौरान भी बच्चे पैदा करने की कोशिश करने का आह्वान किया है।

रूसी राष्ट्रपति ने सुझाव दिया है, कि कर्मचारी अपने लंच और कॉफी ब्रेक का उपयोग अंतरंग मुलाकातों के लिए करें ताकि जनसंख्या बढ़ाने में मदद मिल सके। रूस की प्रजनन दर प्रति महिला सिर्फ 1.5 बच्चे है, जो जनसंख्या स्थिरता के लिए आवश्यक 2.1 से काफी कम है।

vladimir putin birth rate

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अपील क्या है?

मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने कहा है, कि "रूसी लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च राष्ट्रीय प्राथमिकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "रूस का भाग्य इस बात पर निर्भर करता है कि हममें से कितने लोग वहां होंगे। यह राष्ट्रीय महत्व का प्रश्न है।"

वहीं, देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. येवगेनी शेस्टोपालोव ने पुतिन के विचारों का समर्थन किया और काम की प्रतिबद्धताओं को बच्चे न पैदा करने का बहाना बताया। जब उनसे पूछा गया, कि व्यस्त कर्मचारी परिवार बढ़ाने के लिए समय कैसे निकाल सकते हैं, तो उन्होंने टिप्पणी की, "काम में बहुत व्यस्त होना कोई वैध कारण नहीं है, बल्कि एक बेकार बहाना है। आप ब्रेक के दौरान बच्चे पैदा कर सकते हैं, क्योंकि जीवन बहुत तेजी से बीतता है।"

यह पहल रूस की जन्म दर को बढ़ाने के लिए क्रेमलिन की तरफ से किए जा रहे व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। मॉस्को में 18 से 40 वर्ष की आयु की महिलाओं को उनके प्रजनन स्वास्थ्य का मूल्यांकन करने के लिए निःशुल्क प्रजनन मूल्यांकन से गुजरने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। संसद सदस्य तात्याना बुत्स्काया ने प्रस्ताव दिया है, कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के बीच प्रसव की निगरानी करें और उन्हें बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करें।

रूस में बच्चे पैदा करने पर इनाम

रूसी राज्य चेल्याबिंस्क में 24 वर्ष से कम आयु की युवतियों को अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए 8,500 रूसी रुपये की पेशकश की जा रही है, जबकि गर्भपात करने पर लगातार प्रतिबंध लग रहे हैं। सार्वजनिक हस्तियों और धार्मिक नेताओं का तर्क है, कि बच्चों को जन्म देना और उनका पालन-पोषण करना एक महिला का कर्तव्य है, साथ ही परिवार वृद्धि को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों के तहत तलाक की फीस भी बढ़ा दी गई है।

अन्ना कुजनेत्सोवा और झन्ना रयाबत्सेवा जैसी महिला राजनेताओं ने महिलाओं से जल्दी परिवार शुरू करने का आग्रह किया है। कुजनेत्सोवा ने कहा, कि "आपको 19-20 साल की उम्र में बच्चे पैदा करना शुरू कर देना चाहिए। उसके बाद ही आप तीन, चार या पांच बच्चे पैदा कर सकते हैं।"

मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक रयाबत्सेवा ने कहा, "जन्म दें, जन्म दें और फिर से जन्म दें।"

पुतिन की खुद की जिंदगी है गुप्त

उच्च जन्म दर की वकालत करने के बावजूद, पुतिन ने कभी भी अपने बच्चों की सही संख्या सार्वजनिक रूप से नहीं बताई है। आधिकारिक तौर पर, उनकी दो बेटियां हैं, मारिया वोरोंत्सोवा, जो 39 साल की हैं और और कतेरीना तिखोनोवा, जो 37 साल की हैं। व्लादिमीर पुतिन ने ल्यूडमिला पुतिना से शादी की थी, लेकिन ऐसी रिपोर्ट है, कि सालों पहले उनका तलाक हो चुका है।

वहीं, कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके अपने लंबे समय के साथी एलिना काबेवा से भी दो बेटे हैं और विवाहेतर संबंध से एक और बेटी है।

क्रेमलिन के सामने रूस की कम होती जनसंख्या को लेकर गंभीर चुनौतियां हैं, क्योंकि अनुमान है, कि रूस की जनसंख्या 2050 तक वर्तमान 144 मिलियन से घटकर लगभग 130 मिलियन हो जाएगी। यह गिरावट देश की सुरक्षा के साथ साथ कार्यबल के लिए भी खराब स्थिकि को जन्म देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+