Vladimir Putin Health: पुतिन को क्या हुआ है? फेफड़ों के ऑपरेशन का दावा, गले पर भी ‘Z’ निशान
मॉस्को में कैथेड्रल ऑफ क्राइस्ट द सेवियर में ईस्टर आयोजन में व्लादिमीर पुतिन पहुंचे थे, जहां लोगों ने उनकी तस्वीरें लीं थी। इन तस्वीरों को देखकर अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुतिन का स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ही पुतिन की बीमारी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक बार फिर से पुतिन की गर्दन पर एक निशान देखे जाने के बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने फेफड़ों का आर्टिफिशियल ऑपरेशन कराया है। हाल ही में व्लादिमीर पुतिन मॉस्को में ईस्टर के दौरान चर्च गए थे। इस मौके पर TASS समाचार एजेंसी ने पुतिन की एक तस्वीर ली थी।
रिपोर्ट के मुताबिक इन तस्वीरों में वे बेहद कमजोर दिखाई दे रहे थे। इस दौरान उनके गले पर एक बड़ा-सा निशान भी दिखाई दिया। उनकी गर्दन पर निशान देख ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे बीमार हो सकते हैं।
पुतिन की तस्वीरों को लेकर यूक्रेनी समाचार आउटलेट Dialog.ua के पत्रकार डेनिस कजानस्की ने कहा कि पुतिन की गर्दन पर ये निशान काफी बड़ा दिख रहा था। इसका आकार अंग्रेजी के अक्षर Z जैसा था। यूक्रेनी पत्रकार ने कहा कि ये निशान पुतिन के यूक्रेन पर आक्रमण का प्रतीक बन गया है।
यूक्रेनी राजनेता ओलेक्सी गोनचारेंको ने कहा कि मॉस्को में एक ईस्टर सेवा के लिए पुतिन की यात्रा का मतलब है कि उनके स्वास्थ्य के बारे में कुछ नई बातें सामने आई हैं। वे कल चर्च में बहुत अच्छे नहीं लग रहे थे। वे बहुत कठिनाई से चल रहे थे।
ओलेक्सी गोंचारेंको ने कहा, "इसकी संभावना अधिक है कि पुतिन किसी प्रकार की चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरे हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या करवाया है। हो सकता है कि उन्होंने फेफड़ों के कृत्रिम वेंटिलेशन या कुछ और ऑपरेशन करवाया हो।"
ये पहली बार नहीं है जब पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर इस तरह की बातें कही जा रही है। पिछले सप्ताह मेट्रो की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पुतिन के सिर में तेज दर्द की समस्या है इसके अलावा उनकी आंखों में भी परेशानी हो रही है। उन्हें धुंधला दिखाई दे रहा है और उनकी जीभ भी सुन्न हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications