व्लादिमीर पुतिन ने नये साल पर भारत को लिखी चिट्ठी, जानें रूसी राष्ट्रपति का मैसेज क्यों है महत्वपूर्ण?
यूक्रेन पर आक्रमण के बाद अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगा दिए हैं, लिहाजा इस साल रूसी राष्ट्रपति इन देशों को संदेश नहीं भेजेंगे।

Vladimir Putin On India: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नये साल के मौके पर अपने रूस के सबसे खास दोस्तों में से एक भारत को काफी महत्वपूर्ण संदेश भेजा है, जिसमें इस दोस्ती को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई गई है। व्लादिमीर पुतिन ने भारत को भेजे अपने संदेश में दोस्ती और आपसी सम्मान की मजबूत परंपराओं पर भरोसा करने के महत्व पर जोर दिया। आपको बता दें कि, रूस और भारत ने 2022 में अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई है और रूसी राष्ट्रपति ने अपने संदेश में इस बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया है। रूसी राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए साल की शुभकामनाएं भेजते हुए भारत और रूस के बीच के संबंधों को लेकर कई अहम बातें कही हैं।

भारत के नाम पुतिन का संदेश
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नये साल की शुभकामनाएं देते हुए स्पेशल संदेश भेजा है और अपने लिखे खत में उन्होंने जोर दिया है, कि "दोनों राष्ट्र अपनी विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को जारी रखेंगे और महत्वपूर्ण व्यापार और आर्थिक परियोजनाओं के साथ-साथ ऊर्जा और सैन्य प्रौद्योगिकी पहलों को लागू करेंगे। व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि, "मुझे विश्वास है कि भारत की हाल ही में शुरू हुई एससीओ और जी20 अध्यक्षता, एशिया और पूरी दुनिया में स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने के हित में साबित होगी और हमारे लोगों के लाभ के लिए बहु-आयामी रूस-भारत सहयोग के निर्माण के लिए नए अवसर खोलेगी।"

पश्चिमी देशों को नहीं भेजेंगे संदेश
भारत को रूसी राष्ट्रपति से मिला ये बधाई संदेश काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि व्लादिमीर पुतिन ने इस साल अमेरिका के साथ साथ फ्रांस, जर्मनी को संदेश नहीं भेजेंगे। क्रेमलिन के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ को अपने नए साल की शुभकामनाएं नहीं भेजेंगे। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने रूस के ऊपर अभू यूक्रेन पर पुतिन के हमले के परिणामस्वरूप, उक्त राष्ट्रों ने मास्को पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए हैं।

यूके ने भी दी भारत को शुभकामनाएं
वहीं, भारत में यूके के राजदूत एलेक्स एलिस ने सबसे पहले भारत को "नये साल की बधाई" दी और कहा कि, इस साल दोनों देशों के संबंधों में सुधार हुआ है। अपने ट्विटर पेज पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में, एलिस ने कहा है कि, 2022 भारत और यूके दोनों के लिए एक शानदार वर्ष है और इस वर्ष ने उनके संबंधों को मजबूत किया है। एलिस ने कहा कि भारत और ब्रिटेन ने अपने आर्थिक संबंधों पर चर्चा करते हुए 2022 में मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, "जलवायु परिवर्तन और स्थिरता पर, हम ग्रीन इकोनॉमी की तरफ भारत के तेजी से बढ़ने की कोशिशों का समर्थन कर रहे हैं।" इसके लिए उन्होंने महिंद्रा ईवी कंपनी का भारत में निवेश का उदाहरण दिया है। इसके साथ ही उन्होंने हेल्थ सेक्टर को लेकर कोविशील्ड की जबरदस्त प्रभाव का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि, अब इबोला के टीकों का भी निर्माम किया गया है और भारत और ब्रिटेन के द्वारा बनाए गये तकनीक को अफ्रीका भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications