पुतिन ने वैगनर चीफ की हत्या के लिए इस शख्स को सौंपा था काम, जानिए किसने प्रिगोजिन का किया काम-तमाम?

जून में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले येवगेनी प्रिगोजिन की अगस्त में एक प्लैन दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कहा जा रहा था कि ये एक साधारण दुर्घटना नहीं, बल्कि एक प्लांड मर्डर है। अब इसे लेकर अमेरिकी अखबार ने एक बड़ा खुलासा किया है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने पश्चिमी खुफिया और एक पूर्व रूसी खुफिया अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दाहिने हाथ माने जाने वाले रूस के सुरक्षा परिषद सचिव निकोलाई पेत्रुशेव ने वैगरन आर्मी चीफ की हत्या का आदेश दिया था।

Putin ordered this man to kill Wagner chief

प्रिगोजिन ने कर दी थी बगावत

पुतिन के रसोईया रह चुके येवगेनी प्रिगोजिन और रूस के डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइगू के बीच विवाद से पहले वैगनर आर्मी यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी सेना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। हालांकि वैगनर आर्मी ने जून में पुतिन के खिलाफ बगावत कृर दी थी और इसके बाद वो बेलारूस चले गए थे।

एक खतरा बन गए थे प्रिगोजिन

प्रिगोजिन की हत्या के चार महीने बाद प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निकोलाई पेत्रुशेव ने विद्रोह से पहले ही येवगेनी प्रिगोजिन को लंबे समय से एक खतरे के रूप में देखा था क्योंकि उन्हें वैगनर बॉस की शीर्ष रूसी सैन्य अधिकारियों की खुली आलोचना मंजूर नहीं थी और उन्हें चिंता थी कि उन्होंने बहुत अधिक शक्ति हासिल कर ली है।

रूस के दूसरे सबसे शक्तिशाली शख्स

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निकोलाई पेत्रुशेव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अधीन काफी लंबे समय तक काम किया है फिलहाल रूस में दूसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं। उन्होंने ही विद्रोह के बाद येवगेनी प्रिगोजिन को दंड देने का फैसला किया।

पुतिन ने नहीं जताई आपत्ति

रिपोर्ट में कहा गया है कि व्लादिमीर पुतिन ने प्रिगोजिन को दंड देने के पेत्रुशेव के फैसले पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इससे पहले पुतिन ने प्रिगोजिन की हत्या के बाद कहा था कि वे टैलेंटेड शख्स थे। मुझे उनकी क्रैश में मौत का अफसोस है। हां, ये जरूर है कि उन्होंने कुछ गलतियां की थीं।

विमान में लगाया गया था बम

रूसी नेता ने यह भी अनुमान लगाया कि प्लेन में विस्फोट जहाज पर मौजूद लोगों द्वारा हथगोले के खराब संचालन के कारण हुआ था। WSJ की रिपोर्ट ने इस दावे का खंडन किया है और बताया है कि येवगेनी प्रिगोझिन के विमान के विंग के नीचे एक छोटा बम लगाया गया था, जिसके कारण विस्फोट हुआ। ये बम तब लगाया गया था जब विमान मॉस्को में था।

कौन हैं निकोलाई पेत्रुशेव?

निकोलाई पेत्रुशेव रूस के ताकतवर शख्सियतों में से एक हैं और रूसी खुफिया एजेंसी एफएसबी जिसे पहले केजीबी कहा जाता था, के पूर्व प्रमुख हैं और उस वक्त रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव हैं। सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव के बारे में कहा जाता है, कि वे दुनिया के अंदर बनाए जाने वाले 'साजिशों, प्लानिंग्स और गुप्त नीतियों' को काफी बारिकी से जानते और समझते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+