यूक्रेन की सेना से बोले व्लादिमीर पुतिन, हथियार डालिए और घर जाइए, हम खून-खराबा नहीं चाहते

कीव, 24 फरवरी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रपति पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि हमने यूक्रेन के भीतर विशेष सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत की है। पूतिन के इस ऐलान के बाद से ही यूक्रेन के कई हिस्सों में भारी बमबारी देखने को मिल रही है। व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन की सेना से स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह अपने हथियार डालकर घर लौट जाए। पुतिन ने यूक्रेन के सैनिकों से अपील की है कि वह वॉर जोन से हथियार डालकर अपने घर लौट जाएं। उन्होंने यूक्रेन को चेतावनी दी है कि अगर खून-खराबा होता है तो इसके लिए वह खुद जुम्मेदार होंगे। हालांकि पुतिन ने अपने संबोधन में कहा है कि यूक्रेन पर कब्जा करने की हमारी कोई योजना नहीं है। यूक्रेन के लोगों को इस बात की पूरी स्वतंत्रता मिलेगी की वह ने नेतृत्व को चुन सके और वही अपने देश को चलाएंगे।

putin

वहीं रूस की ओर से युद्ध के ऐलान के बाद यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुतिन ने पूरी तरह से यूक्रेन पर हमला कर दिया है। शांतिपूर्ण यूक्रेन के शहरों पर हमला हो रहा है। यह जानबूझकर किया गया उकसाने वाला कदम है। यूक्रेन खुद की रक्षा करेगा और जीतेगा। दुनिया पुतिन रोक सकती है और उसे जरूर रोकना चाहिए। यह एक्शन का समय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+