Vivek Ramaswamy: रिपब्लिकन पार्टी में कल फिर होगी राष्ट्रपति टिकट के लिए बहस, जानिए विवेक की पत्नी ने क्या कहा
Vivek Ramaswamy News: रिपब्लिकन पार्टी के अंदर पहले बहस को जीतने वाले विवेक रामास्वामी पर कल पूरे अमेरिका की निगाहें होंगी, क्योंकि कल रिपब्लिकन पार्टी में दूसरी बहस होने वाली है और इस बहस के बाद तय हो जाएगा, कि राष्ट्रपति पद के लिए कौन सबसे मजबूत दावेदर बनकर सामने आता है।
लेकिन, रिपब्लिकन पार्टी के अंदर होने वाली बहस से पहले, भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, विवेक रामास्वामी ने बढ़ते अमेरिकी कर्ज के समाधान के रूप में जीरो-बेस फेडरल बजटिंग का सुझाव दिया है, जो अब लगभग 33 ट्रिलियन डॉलर हो चुका है। इस वक्त अमेरिका की सरकार के पास एक बार फिर से पैसे खत्म हो गये हैं, लिहाजा बाइडेन प्रशासन की फिजूलखर्ची पर रिपब्लिकन पार्टी हमलावर है।

दूसरे राउंड की बहस के लिए तैयार विवेक रामास्वामी
इस बीच, विवेक रामास्वामी की पत्नी डॉ. अपूर्वा रामास्वामी ने अपने पति की उम्मीदवारी को लेकर बात की है और याद किया है, कि किस तरह से उनके पति ने पहली बार उन्हें बताया था, कि वो राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने वाले हैं।
विवेक रामास्वामी, जो अमेरिका के एक अरबपति कारोबारी हैं, उन्होंने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर ऐलान किया है, वह राष्ट्रीय ऋण संकट को ठीक करने के लिए, एक बाहरी व्यक्ति की मदद लेने जा रहे हैं।
उन्होंने एक्स पर लिखा है, कि "हमारा राष्ट्रीय ऋण संकट वास्तविक है, और इसे ठीक करने के लिए राजनीति के बाहर से एक सीईओ की आवश्यकता होगी।"
उन्होंने आगे लिखा, कि "मैंने अब एफडीए-अनुमोदित पांच दवाएं विकसित करके अरबों डॉलर की बायोटेक कंपनी बनाई, जिसे बड़े फार्मा में नौकरशाही ने छोड़ दिया। मैंने ईएसजी नौकरशाही के खिलाफ धर्मयुद्ध का नेतृत्व करके ब्लैकरॉक और वैनगार्ड के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक विद्रोही संपत्ति प्रबंधक बनाया। अब मैं सबसे बड़ी नौकरशाही से मुकाबला कर रहा हूं, जो संघीय सरकार है।"
अमेरिका सरकार के ऋण संकट को लेकर रामास्वामी के विचार, कैलिफोर्निया के सिमी वैली में रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल फाउंडेशन एंड इंस्टीट्यूट में होने वाली दूसरी जीओपी प्राइमरी 2024 बहस से पहले आई हैं।
इस दौरान विवेक, अपने साथी उम्मीदवारों निक्की हेली, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस, पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस, न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और सीनेटर टिम स्कॉट के साथ आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बहस को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विवेक रामास्वामी पहले बहस में जीत हासिल कर चुके हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

विवेक रामास्वामी की पत्नी ने क्या कहा?
विवेक रामास्वामी की पत्नी का नाम डॉ. अपूर्वा है, जो गले के कैंसर की सर्जन हैं और उनके दो बच्चे हैं, कार्तिक और अर्जुन।
एबीसी न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में, अपूर्वा ने कहा, कि जब उन्हें विवेक रामास्वामी ने राजनीति में आने और राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामिल होने की बात कही, तो वो काफी घबरा गईं थीं।
उन्होंने कहा, कि "पहली बात जो मैंने कही वह थी, 'क्या आप आश्वस्त हैं, कि यह सही समय है?' आप जानते हैं, हम युवा हैं। उस समय, हमारे पास मूल रूप से एक 6 महीने का बच्चा और एक 3 साल का बेटा था। और हमने वास्तव में इस बारे में गहराई से सोचा, कि क्या यह सही बात है, हमारे परिवार के लिए, दोनों के लिए और क्या विवेक के लिए ये सही होगा, लेकिन मुझे लगता है, कि इस भूमिका के लिए वो सर्वश्रेष्ठ हैं।"
उन्होंने कहा, कि "मुझे पूरा विश्वास है, कि विवेक, राष्ट्रपति के रूप में, कार्तिक और अर्जुन को वह समाज देने में सक्षम होंगे, जो वे चाहते हैं, जब वे हाई स्कूल में प्रवेश करना शुरू कर रहे हों। जहां उनके कार्यों को उनकी योग्यता के आधार पर पुरस्कृत किया जाता है, न कि उनकी उपस्थिति या उनकी विरासत के किसी अन्य पहलू के आधार पर, बल्कि वास्तव में वे क्या करने और अन्य लोगों को देने में सक्षम हैं और क्या वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सक्षम हैं।"
डॉ. अपूर्वा ने कहा, कि "विवेक ने अपने जीवन के हर एक पहलू को लोगों के सामने रख दिया है और ऐसा कुछ भी विवेक की जीवन से जुड़ा कुछ नहीं है, जिसे उन्होंने लोगों के सामने, या मीडिया इंटरव्यू में नहीं रखा है।"












Click it and Unblock the Notifications