Vivek Ramaswamy: विदेश या राज्य सचिव नहीं किस पद की चर्चा, US में भारतीय मूल के विवेक का क्या है भविष्य?

अमेरिका में ट्रंप सरकार 2.0 (Trump Government 2.0) के आने के बाद रिपब्लिकन पार्टी के लिए चुनावी प्रचार अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी इंटरप्रिन्योर विवेक रामास्वामी की धमकी बढ़ने की पूरी उम्मीद है। अब तक रिपब्लिकन पार्टी सरकार की ओर से विवेक को लेकर किसी बड़ी जिम्मेदारी की घोषणा नहीं की गई है। पहले विदेश सचिव के पद के लिए रामास्वामी का नाम चर्चा में था, लेकिन ये पद उन्हें नहीं मिला। अब चर्चा है कि स्टेट सेक्रेटरी पद के लिए भी विवेक रामास्वामी को लेकर अटकलें खत्म होती नजर आ रही हैं। हालांकि अब तक इसको लेकर रिपब्लिकन पार्टी ने कोई ऐलान नहीं किया है। ऐसे में सवाल है कि भारतीय मूल के इस प्रतिभाशाली युवा का अमेरिका में भविष्य कितना उज्ज्वल है?

यूएस में भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी व्हाइट हाउस के लिए अपने मिशन में सफलता के बेहद करीब हैं। उन्हें डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली नई सरकार जल्द जगह मिल सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो विदेश सचिव का पद तो उन्हें नहीं मिला लेकिन अब राज्य सचिव का पद डोनाल्ड ट्रंप ऑफर कर सकते हैं।

Vivek Ramaswamy future in US

बता दें कि भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने ट्रंप को जीत दिलाने के लिए रिपलिकन पार्टी के चुनावी मिशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अपने मिशन के दौरान रामास्वामी ने ट्रम्प की कठोर नीतियों की वकालत करने वाले उनके ऊर्जावान भाषणों ने कई मतदाताओं को प्रभावित किया और एलोन मस्क जैसे बड़े लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

वहीं मीडिया अटकलों की बात करें तो विवेक रामास्वामी प्रशासन में काम करने के बजाय 2026 के चुनाव में ओहियो के गवर्नर पद के लिए चुने जा सकते हैं। भारतीय-अमेरिकी जीओपी नेता ने ओहियो सीनेट सीट भरने में रुचि व्यक्त की थी, जिसे जेडी वेंस द्वारा खाली किया जाएगा क्योंकि वह भावी उपराष्ट्रपति की भूमिका निभाएंगे।

न्यूज चैनल द इंडिपेंडेंट के अनुसार, रामास्वामी के पास ओहियो में अपना राजनीतिक दबदबा बनाने का अच्छा मौका है, जो हाल के चुनाव चक्रों में तेजी से रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में है। एक सीनेटर के रूप में, रामास्वामी कई वर्षों तक ट्रम्प की आव्रजन और सीमा नियंत्रण नीतियों का चेहरा बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+