Vivek Ramaswamy: ट्रंप कैबिनेट में आने के बाद Google पर सबसे ज्यादा खोजे जा रहे हैं विवेक रामास्वामी, कौन हैं?

Vivek Ramaswamy: पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी, निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक घोषणा के बाद Google पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले नामों में से एक बन गए हैं कि विवेक रामास्वामी।

अरबपति एलन मस्क के साथ मिलकर, नए बनाए गए सरकारी दक्षता विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का नेतृत्व करेंगे। यह पहल ट्रंप की सरकारी खर्च की निगरानी बढ़ाने के अपने अभियान के वादे को पूरा करने की योजना का हिस्सा है, जिसमें मस्क इस प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Vivek Ramaswamy

गूगल ट्रेंड में हॉट टॉपिक बन गये रामास्वामी

ट्रेंड्स.गूगल के मुताबिक, रामास्वामी का नाम 10,000 से ज्यादा सर्च के साथ चार्ट में सबसे ऊपर हो गया है, जो बुधवार की सुबह भारत में सिर्फ तीन घंटों में 900 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। विवेक रामास्वामी एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी उद्यमी और रिपब्लिकन राजनीतिज्ञ हैं, जो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति अपनी मजबूत राय और अटूट समर्थन के लिए जाने जाते हैं।

दक्षिण भारत से आए अप्रवासी माता-पिता के घर ओहियो में जन्मे और पले-बढ़े रामास्वामी खुद को हिंदू मानते हैं, लेकिन उन्होंने रोमन कैथोलिक हाई स्कूल में पढ़ाई की है। उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान में डिग्री हासिल की है और बाद में येल लॉ स्कूल से स्नातक किया है। 38 साल की उम्र में, वह एक करोड़पति और पूर्व बायोटेक कार्यकारी हैं।

पिछले साल फरवरी में राष्ट्रपति पद के लिए अपनी रेस की घोषणा करने के बाद उन्हें एक लंबे समय तक एक गंभीर उम्मीदवार माना गया, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी उम्मीदवारी को वापस लेते हुए, डोनाल्ड ट्रंप को अपना समर्थन दे दिया। रामास्वामी ने ट्रंप का जोरदार तरीके से बचाव किया और ट्रंप ने उन्हें कई मौकों पर देशभक्त करार दिया है।

हालांकि, विवेक रामास्वामी खुद को एक गर्व करने वाला हिंदू बताते हैं, लेकिन वो ये भी कहते हैं, कि अमेरिका की नींव 'ईसाई मूल्यों' और 'ईसाई-यहूदी सिद्धांतों' पर टिका है। लेकिन, वो ये भी कहते हैं, कि हिंदू मूल्य भी इससे अलग नहीं हैं और हिंदुइज्म शांति के सिद्धांत पर चलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+