Vishwa Hindi Diwas: 5 देश जहां हर गली में हिन्दी बोलने वाले लोग मिल जाएंगे, पहुंचने पर नहीं आएगी ‘देश की याद’
अगर आप सोचते हैं कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां लोग हिन्दी बोली जाती है तो यकीनन आप गलत सोचते हैं। भारत के बाहर कई जगहें हैं जहां हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है जहां पर आपको रहने में लोगों से मिलने-घुलने में भाषा कभी कभी समस्या नहीं बनेगी।
भारत के अलावा दुनिया भर में 20 से अधिक देशों में बड़े पैमाने पर हिन्दी बोली जाती है। दुनिया में करीब 65 करोड़ लोग हिन्दी बोलते हैं। अंग्रेजी और मंदारिन के बाद यह तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

भारत में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी भाषा देश की पहचान है, जो दुनियाभर में बसे हिन्दी भाषी लोगों को एकजुट करके रखती है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां गर्व से हिन्दी भाषा बोली जाती है।
इन देशों में है हिन्दी का दबदबा
फिजी
फिजी में हिन्दी बोलने वालों की संख्या काफी अधिक है। हिन्दी को यहां की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। फिजी की लगभग चालीस फीसदी आबादी भारतीय मूल के लोगों की है।
मॉरीशस
यूं तो अंग्रेजी और फ्रेंच मॉरीशस की ऑफिशियल भाषा है। लेकिन हिन्दी बोलने वाले लोगों की भी यहां अच्छी संख्या है। मॉरीशस में लगभग दो तिहाई लोग भारतीय मूल के हैं। ऐसे में वहां अधिकतर लोग बोलचाल में हिन्दी का ही इस्तेमाल करते हैं।
सिंगापुर
500 साल पहले सिंगापुर को ग्रेटर इंडिया का हिस्सा माना जाता था। हिन्दीभाषी सिंगापुर में तीसरा सबसे बड़ा समुदाय है। 19वीं सदी की शुरुआत में ब्रिटिश शासन के दौरान अधिकांश भारतीय सिंगापुर चले गए जिससे यहां हिंदी भाषी समुदाय का उदय हुआ। भारत की ही एक भाषा, तमिल को सिंगापुर में राजभाषा का दर्जा प्राप्त है।
नेपाल
भारत के पड़ोसी देशों में सबसे करीबी माना जाने वाले नेपाल में सबसे अधिक हिन्दी भाषी आपको मिल जाएंगे। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल में 80 लाख से अधिक लोग हिन्दी बोल सकते हैं। हालांकि इतनी अधिक संख्या में हिन्दी जानने वाले लोगों के रहने के बावजूद इसे आधिकारिक भाषा का दर्जा नहीं मिला है।
अमेरिका
अमेरिका में हिन्दी भाषी तीसरे सबसे बड़े समुदाय हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां करीबन 6 लाख से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं। यह देश की 11वीं सबसे लोकप्रिय भाषा है। अमेरिका के कई विश्वविद्यालय भी हिंदी में पाठ्यक्रम और कार्यक्रम पेश करते हैं।
अंग्रेजी में हिन्दी के प्रचलित शब्द
हिन्दी ने अंग्रेजी को कई शब्द दिए हैं। जंगल (jungle), चीता (Cheetah), पायजामा (payjama), चटनी (Chutney), ठग (Thugs), तूफान (typhoon), बरामदा (Verandah), बंगला (Bunglow), देखो (Dekko) जैसे हिंदी के कई प्रचलित शब्द हैं जो अंग्रेजी में प्रयोग होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications