Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तेंदुए और अजगर के बीच हुई भीषण लड़ाई, वीडियो देख हर कोई दंग

नैरोबी। तेंदुए और अजगर की भीषण लड़ाई का एक वीडियो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों जीवों की लड़ाई मसाई मारा ट्रायंगल रिजर्व में हुई है। जो केन्या में स्थित है। वीडियो में सबसे पहले दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ दूर से ही अजगर पर निगाहें गढ़ाए देख रहा है। दोनों जीवों की लड़ाई में जीत तेंदुए की होती है।

leopard vs python, python video, video, Maasai Mara National Reserve, kenya, केन्या, वायरल वीडियो, वीडियो, अजगर, तेंदुआ, अजगर और तेंदुए की लड़ाई

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, तेंदुआ पहले हारता हुआ दिख रहा है लेकिन जल्द ही वो मैदान में फिर से वापसी करने में कामयाब रहता है। घटना के वीडियो में तेंदुआ हवा में छलांग लगाते हुए दिखा रहा है जब अजगर उसे रोकने की कोशिश करता है।

क्या बोला पर्यटक?

क्या बोला पर्यटक?

इस लड़ाई को देखने वाले एक पर्यटक माइक वेल्टन का कहना है, 'हम सभी के मन में एक पल के लिए ख्याल आया कि यह कितना भयानक है, हम एक सुंदर तेंदुए को मारते हुए देख रहे थे। अजगर भी भयानक है और इससे मौत की कल्पना करना काफी बुरा लग रहा था।'

तेज आवाज सुनकर पर्यटक पहुंचे

तेज आवाज सुनकर पर्यटक पहुंचे

माइक कहते हैं कि तेंदुआ लड़ाई करने में सक्षम था और उसने सांप के सिर पर हमला भी किया। उसने उसके सिर को काट लिया। यह शायद मौत के साथ एक मुलाकात जैसा था। वेल्टन कहते हैं कि वह और उनका सफारी टूर ग्रुप वहीं पास में थे, जब उन्होंने तेज आवाजें सुनीं और लड़ाई को देखने के लिए दौड़ पड़े।

अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं लोग

अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं लोग

28 साल के माइक कहते हैं, कि ऐसा यहां पहले कभी नहीं देखा गया। यहां 40 के करीब गाइड हैं, जो आसपास घूमते हैं। किसी ने भी ऐसा पहले नहीं देखा। ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। लोग इसपर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+