Plane Crash: आग के गोले में बदले वायुसेना के विमान, 'पायलट मरा नहीं करते' मैसेज वायरल हुआ, VIDEO
Plane Crash की वीडियो वायरल हो रही है। अमेरिकी शहर कोलंबिया में एयरफोर्स के विमानों का हवा में टकराने के बाद आग के गोले में बदलने का खौफनाक मंजर देखने के बाद नेटिजन्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कोलंबिया में विमान हादसे की वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोलंबियाई हवाई जहाज हवा में टकराए और पलक झपकते ही आग की लपटें उठने लगी। 15 सेकेंड की वीडियो क्लिप 2.34 लाख से अधिक बार देखी जा चुकी है।

Recommended Video
दुर्घटना के संबंध में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दोनों विमान अपियाय एयर बेस पर एक प्रशिक्षण अभ्यास में भाग ले रहे थे। टी-27 नाम के लड़ाकू विमानों की टक्कर में दोनों पायलटों की मौत हो गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान लड़ाकू विमानों का एक बेड़ा एक घेरे में जा रहा है। तभी दो विमान बेहद करीब आने के बाद टकराए और आग की लपटों में घिर गए।
नीचे देखिए वायरल वीडियो-
कोलंबियाई वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों के बीच हवा में टकराने और आग लगने से दो पायलटों की मौत पर न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय रेडियो नेटवर्क डब्ल्यू रेडियो कोलंबिया ने वीडियो ट्वीट की।
वायु सेना की तरफ से जारी बयान के अनुसार, दुर्घटना में कम से कम दो पायलट मारे गए। कोलंबियाई वायु सेना ने ट्वीट किया, "@FuerzaAereaCol को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि प्रशिक्षण मिशन पर निकले दो T-27 Tucano विमान 2nd एयर कॉम्बैट कमांड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।"
अभ्यास के दौरान लड़ाकू विमानों का एक बेड़ा एक घेरे जैसी फॉर्मेशन में उड़ान भर रहा है। इसी दौरान दो टी-27 तुकानो विमान टकराते हैं और आग की लपटों में घिर गए।
पायलट मरा नहीं करते
दो पायलटों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए, वायु सेना ने कहा, "हम मृत पायलट, लेफ्टिनेंट कर्नल मारियो एन्ड्रेस एस्पिनोसा गोंजालेज (आरआईपी) के परिवार और संस्थान के प्रत्येक पुरुष-महिला के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। "पायलट मरते नहीं हैं, वे बस ऊंची उड़ान भरते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications