भारत लौटने के मूड में नहीं है माल्या, कहा 'जिंदगी चलती रहती है'
नयी दिल्ली। किंगफिशर के मालिक और भारतीय बैंकों का हजारों करोड़ रुपए लेकर भारत से फरार हो चुके कारोबारी विजय माल्या देश लौटने के मूड में नजर नहीं आ रहे है। माल्या लंदन में मजे लूट रहे है। उन्हें सिल्वरस्टोन में फॉर्मूला वन रेसिंग ट्रैक में सार्वजनिक तौर पर देखा गया। जहां उन्होंने एक पत्रिका से बात करते हुए कहा कि जिंदगी आगे बढ़ती रहनी चाहिए।

माल्या ने कहा कि मुझे रेसिंग पसंद है, मेरे अंदर इसे लेकर जुनून है, यही कारण है कि मैंने यह टीम खरीदी थी। माल्या ने कहा कि लंदन में रहने और अधिक यात्रा नहीं करने से मैं वहां अधिक समय दे पा रहा हूं जहां देना चाहता था। माल्या ने कहा कि वो यहां मैं अच्छा और फिट महसूस कर रहे है। माल्या की बातों से साफ लग रहा है कि वो भारत नहीं लौटना चाहते हैं।
बातचीत के दौरान माल्या ने भारत सरकार द्वारा उनका पासपोर्ट रद्द करने को निराशाजनक बताया। माल्या ने कहा कि भारत ने मेरा पासपोर्ट रद्द किया है, लेकिन यह दुनिया का अंत नहीं है। इंग्लैंड मेरे लिए घर की तरह है। ऐसा नहीं है कि मैं किसी नई जगह पर हूं।












Click it and Unblock the Notifications