10,000 करोड़ के मुकदमे में लंदन की कोर्ट ने विजय माल्या को दिया झटका

लंदन। भारत के बैंकों से हजारों करोड लेकर लंदन में बैठे भारतीय बिजनसमैन विजय माल्या को लंदन की कोर्ट से झटका लगा है। यूके में भारतीय बैंकों की तरफ से दायर किए गए 10,000 करोड़ रुपए के मुकदमे को कोर्ट ने सही माना है। लंदन की अदालत ने माल्या की संपत्तियों को दुनियाभर में फ्रीज करने का आदेश पलटने की मांग भी ठुकरा दी।

vijay mallya loses 10000 crore lawsuit in london court filed indian banks

सुनवाई कर रहे जज ने कहा कि आईडीबीआई बैंक सहित सभी लेंडर्स माल्या पर उनकी दिवालिया किंगफिशर एयरलाइंस के 1.4 अरब डॉलर कर्ज का जानबूझकर डिफॉल्ट करने के केस में भारतीय कोर्ट की तरफ से दिए गए आदेश को लागू कर सकते हैं। जज हेनशॉ ने मंगलवार के फैसले के खिलाफ अपील करने की मंजूरी देने से भी इनकार कर दिया, जिसके बाद उनके वकीलों को कोर्ट ऑफ अपील में पिटीशन दायर करनी पड़ेगी।

विजय माल्या यूके और उसके पास के देशों में फर्जीवाड़े और मनीलांड्रिंग के आरोपों के चलते कई मुकदमों का सामना कर रहा है। माल्या को लंदन के कोर्ट से भी एक साल पहले जमानत लेनी पड़ी थी। माल्या को एक अन्य कोर्ट में प्रत्यर्पण के केस का भी सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+