लंबे समय से बीमार चले रहे वियतनाम के राष्ट्रपति का निधन

हनोई। वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई कुआंग का शुक्रवार को देहांत हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे वियतनाम के राष्ट्रपति कुआंग अपने देश के तीसरे सबसे कद्दावर नेताओं में से एक थे। वियतनाम टेलीविजन ने शुक्रवार को उनकी मौत की घोषणा करते हुए कहा कि 61 साल के कुआंग ने हनोई के मिलिट्री हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह एक लंबी बीमारी के दौर से गुजर रहे थे, जिनका राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था।

लंबे समय से बीमार चले रहे वियतनाम के राष्ट्रपति का निधन

कुआंग अप्रैल 2016 में वियतनाम के राष्ट्रपति बने थे। इससे पहले उन्होंने मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक सेक्रेटरी के रूप में काम किया था। वियतनाम का कोई सर्वोच्च शासक नहीं है और आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष का नेतृत्व किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रपति काफी हद तक औपचारिक होता है।

कुआंग वियतनाम की राजधानी से 115 किमी दूर एक छोटे से किसान समुदाय से ताल्लुक रखते थे। पार्टी रैंक में कुआंग पोलितब्यूरों में वियतनाम के लिए अक्सर मजबूत निर्णय लेते थे। इसी साल प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम की यात्रा की थी, उस वक्त उन्होंने कुआंग से मुलाकात कर रक्षा और व्यापार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+