न्यूयॉर्क की सड़कों पर इस शख्स ने किया 'चोली के पीछे क्या है' पर डांस, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। यूट्यूबर क्यू पार्क अपने खास अंदाज के लिए न्यूयॉर्क में मशहूर हो रहे हैं। साथ ही उनके डांस के फनी वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो न्यूयॉर्क की वगलियों में जमकर डांस करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि इस वीडियो ने उन्हें भारत में भी मशहूर कर दिया है क्योंकि वो बॉलीवुड के गानों पर डांस कर रहे हैं।
क्यू पार्क न्यूयॉर्क की गलियों में प्रेम रतन धन पायो, चोली के पीछे क्या है, धूम मचाले और छम्मक छल्लो जैसे गानों पर नाच रहे हैं। खास बात ये है कि वो बहुत अच्छे से स्टेप्स को फॉलो कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications