VIDEO: मां को डूबता देख 10 साल के बेटे ने लगाई पूल में छलांग, मदद आने तक यूं बचाए रखी जान
नई दिल्ली, 29 अगस्त: अपनी मां को बचाने के लिए एक बेटा क्या कर सकता है, इसके तमाम किस्से आपने जरूर सुने होंगे या देखे होंगे। फिलहाल, इंटरनेट पर एक हादसे का वीडियो जमकर वायरल हो चुका है, जिसमें 10 साल के बेटे ने अपने मां को डूबने से बचाने के लिए पूल में छलांग लगा दी। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो बच्चे के साहस को सलाम करना नहीं भूल रहा।

मां को बचाने के लिए बेटे की छलांग
अपनी मां को डूबने से बचाने के लिए एक 10 वर्षीय लड़के को पूल में कूदते हुए दिखाने वाला एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। मां की जान बचाने वाले लड़के को ऑनलाइन यूजर हीरो कहकर पुकार रहे हैं। एबीसी न्यूज ने इंस्टाग्राम पर इस घटना की वीडियो शेयर की है, जिसमें 10 साल के लड़के को पूल की सीढ़ी पर तेजी से चढ़ते हुए और फिर पानी में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है।

डूबती मां को बेटे ने दिया सहारा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कितनी फुर्ती से बच्चा अपनी मां को बचाने के लिए तैरता है, जो पानी में खुद को डुबने से बचाने के लिए संघर्ष करती दिखाई दे रही हैं। फिर बच्चा अपनी मां के पास जाकर उसे पकड़ लेता है और उसे पूल के किनारे सीढ़ी पर लेकर आता है। लड़का अपनी मां का फेस पानी के ऊपर तब तक रखता है, जब तक कि उसके दादा मदद के लिए नहीं आए। फिर दादा पूल में आते हैं और महिला को पकड़ लेते हैं।

किंग्स्टन पुलिस ने दिया सम्मान
गुड मॉर्निंग अमेरिका की रिपोर्ट के मुताबिक लड़के का नाम गेविन कीनी है, जो अमेरिका के ओक्लाहोमा का रहने वाला है। उसकी मां लोरी कीनी मिर्गी के दौरे से ग्रस्त हैं। लोरी कीनी ने बताया कि जब उन्होंने तैरने के लिए पूल में कूदने का फैसला किया तो तब बहुत शानदार सुबह थी और गेविन पूल से बाहर निकला था और मैं बस दौरे में चली गई। इसने मुझे पहले से कहीं ज्यादा डरा दिया। लड़के को उसकी बहादुरी के लिए किंग्स्टन पुलिस विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया है।

बहादुरी की जमकर हो रही तारीफ
वहीं 10 साल के इस लड़के के हौसले देखकर नेटिजन्स भी भावुक हो गए और उसकी बहादुरी की जमकर तारीफ करने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इस बच्चे का अपनी मां के लिए जो प्यार है, उससे पता चलता है कि वह उससे कितना प्यार करती है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'इससे मेरी आंखों में आंसू आ गए। मुझे उम्मीद है कि सभी लोग ठीक होंगे।" आप भी देखिए मां को बचाने का यह वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications