आईसलैंड पर हुआ कुछ ऐसा, देखें मौत से बचकर भागते पर्यटकों का VIDEO
नई दिल्ली। पर्यटक ग्लेशियर की पिघलती बर्फ के बीच घिर गए। इस मुश्किल हालात में अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने वहां दौड़ लगा दी। यह घटना आईसलैंड की है। बीते रविवार को पर्यटकों का एक दल वत्नाजोकूल नेशनल पार्क घूमने के लिए गया था। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यह पर्यटक घटना के वक्त Breidamerkurjokull ग्लेशियर पर मौजूद थे।

इस घटना को माउन्टेन गाइड स्टीफन मान्टलर ने अपने कैमरे में कैद किया है। मान्टलर ने अपने फेसबुक पर इसका वीडियो भी शेयर की है। इसके बाद इस वीडियो को फेसबुक पर कई लोगों ने देखा और शेयर भी किया है।
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कई लोग ग्लैशियर पर मौजूद हैं। अचानक ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटता और तेजी से पिघलने लगता है। पिघलते ग्लेशियर को देख यह पर्यटक जान बचाने के लिए वहां तेजी से दौड़ कर भागने लगे। ग्लैशियर काफी तेजी से पिघलता जा रहा था। ABC News के मुताबिक इस घटना में सभी पर्यटक पूरी तरह से सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications