Video: क्या हुआ जब सड़कों पर चलने लगी नोटों की आंधी
नयी दिल्ली। दुबई में उस वक्त सब हक्के-बक्के रह गए जब अचानक सड़क पर नोटों की आंधी चलने लगी। अचानक सड़क पर करोड़ों रुपए इधर-उधर उड़ने लगे। लोग नोटों के अपने कब्जे में करने के लिए उसके पीछे-पीछे भागते रहे।

दरअसल दुबई के जुमायराह नाम के क्षेत्र में शाम को कई मिनटों के लिए रुपयों की आंधी चली। इस आंधी को तो पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद ने जब लोगों ने ध्यान से देखा तो पता लगा कि कागज जैसी दिखने वाली चीज और कुछ नहीं बल्कि दिरहम नोट्स हैं। जैसे ही पता चला कि ये नोटों की बारिश है लोग तुंरत उसे पाने के लिए दौड़े। कोई कार से उतर कर नोट उठाने लगा तो कई तो राह चलते सब काम छोड़कर नोट जुटाने में लग गए।
लोगों की वजह से काफी देर का ट्रैफिक जाम लग गया। इस सारे नजारे को कार में बैठी एक लड़की ने शूट कर लिया। वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि कैसे लोग पैसों के पीछे पागल होकर काफी आगे तक दौड़ रहे हैं। बाद में पता चला कि हवा में उस वक्त तक तकरीबन चार करोड़ से ज्यादा रुपए उड़े थे और देखते ही देखते साफ भी हो गए।












Click it and Unblock the Notifications