Video: रॉकेट से हुआ काबुल में हमला और चली गई 90 लोगों की जान
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ और इस हमले में करीब 90 लोगों की मौत हो गई है। काबुल में जिस समय पीस कॉन्फ्रेंस चल रही थी, उसी समय यह आतंकी हमला हुआ।

शनिवार को ही हुआ था एक और ब्लास्ट
शनिवार को ही काबुल में तीन सीरियल ब्लास्ट्स हुए थे और खैर खाना इलाके में हुए ब्लास्ट में कई लोगों की मौत हो गई थी। पिछले करीब 15 दिनों से काबुल में आए दिन कोई न कोई आतंकी हमला हो रहा है। राष्ट्रपति अशरफ घनी ने इसके लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया है। यह हमला काबुल के शाश दरक इलाके में हुआ है। जिस समय यह आतंकी हमला हुआ उस समय काबुल प्रोसेस में शिरकत करने के लिए 23 देशों के प्रतिनिधि इकट्ठा थे। मंगलवार को अफगान राष्ट्रपति अशरफ घनी ने काबुल प्रोसेस का उद्घाटन किया है।
भारतीय दूतावास के गेस्ट हाउस पर भी हमला
मंगलवार को जो हमला हुआ है वह काबुल में ही हुए एक ट्रक-बम हमले के एक हफ्ते बाद ही हुआ है। अशरफ घनी ने बताया है कि इस हमले में करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है और वर्ष 2001 के बाद से काबुल पर हुआ सबसे खतरनाक हमला है। इस हमले से अलग एक और हमले में एक और रॉकेट भारतीय दूतावास के गेस्ट हाउस में बने टेनिस कोर्ट पर जाकर गिरा। इस हमले में दूतावास के सभी लोग सुरक्षित हैं। इस गेस्ट हाउस में राजदूत मनप्रीत वोहरा रहते हैं और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:15 मिनट पर रॉकेट यहां पर गिरा और इसे किसी अज्ञात जगह से फायर किया गया था।
-
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल? -
Raghav Chadha: 'पिक्चर अभी बाकी है', बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications