वीडियो: ब्रिटेन में रनवे पर उतरते ही हादसे का शिकार हुआ विमान, आग की लपटों को देख मचा हड़कंप

ब्रिटेन में रनवे पर उतरते ही एक विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान में लगी आग को देखकर हर तरह हड़कंप मच गया।

लंदन, अक्टूबर 03: ब्रिटेन के एक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान में आग लग गई और देखते ही देखते प्लेन धू-धू कर जलने लगा। लेकिन, कहते हैं ना कि जाको राखे साइंयां, मार सके ना कोई... आग लगने के बाद भी प्लेन में सवार यात्रियों को खरोंच तक नहीं आई। रनवे पर लैंडिंग के बाद वहां का नजारा खौफनाक बन गया था और हर कोई किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जता रहा था।

लैंडिंग के वक्त हादसा

लैंडिंग के वक्त हादसा

रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर को ये हादसा हुआ है, जिसमें जर्मनी के लीपजिंग से आया एक विमान रनवे पर लैंडिंक के साथ ही हादसे का शिकार हो गया है और विमान से आग के गोले निकलने लगे। इस दृश्य को देखते ही एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों की हालत पतली हो गई और हर कोई किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताने लगा। अब एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें विमान को रनवे पर उतरते और "धमाके" के साथ आग लगते हुए देखा जा सकता है। एयरशो वर्ल्ड वीडियो में विमान के दाहिने हिस्से में आग की लपटों को उठते हुए देखा जा रहा है। हालांकि, गनीमत ये थी की ये विमान एक कार्गो विमान था और आग लगने के बाद भी विमान को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा।

जमीन पर उतरते ही खराबी

एयरपोर्ट पर मौजूद चश्मीदीदों के मुताबिक, विमान ने जैसे ही रनवे पर लैंड किया, ठीक वैसे ही विमान में एक धमाके के साथ आग लग गई। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि विमान के रनवे से टकराते ही कोई पक्षी इंजन में फंस गया हो और उसी वजह से विमान में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इसी हफ्ते की शुरुआत में टेक-ऑफ के दौरान एक विमान दुर्घटना के बाद एक हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया था, जिसमें दो यात्री और एक पायलट घायल हो गये थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिछले हफ्ते क्रैश हुआ था विमान

पिछले हफ्ते क्रैश हुआ था विमान

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह 9.30 बजे के करीब टीसाइड हवाई अड्डे के रनवे पर एक विमान क्रैश हो गया था, जिसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, रनवे को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। काउंटी डरहम और डार्लिंगटन फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के महाप्रबंधक रॉब चेरी ने कहा कि, उड़ान भरने के बाद ही शायद विमान में खराबी आ गई थी, जिसके बाद फौरन विमान को रनवे पर उतारा गया था। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि, मेरे लिए ऐसा अनुमान लगाना काफी मुश्किल है कि आखिर विमान हादसे का शिकार क्यों हुआ है। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों को विमान के एक हिस्से को काटकर तीन लोगों को बचाना पड़ा।

अबू धाबी में एयर एंबुलेंस हादसा

अबू धाबी में एयर एंबुलेंस हादसा

वहीं, पिछले हफ्ते ही अबू धाबी में भी एक एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। अबू धाबी पुलिस के मुताबिक, एयर एंबुलेंस हादसे में पायलटों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक खामिस सईद अल-होली, लेफ्टिनेंट पायलट नासिर मोहम्मद अल रशीदी, डॉक्टर शाहिद फारूक गुलाम और नर्स जोएस क्यू सकारा मिंटों की विमान हादसे में मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+