मॉडल की मिनी स्‍कर्ट ने सउदी अरब में मचाया बवाल, वायरल हुआ VIDEO

सउदी अरब में एक मॉडल मिनी स्कर्ट पहनकर ऐतिहासिक माने जाने वाले उशायकिर किले पहुंच गई।

दुबई। सउदी अरब जैसे मुस्लिम देशों में महिलाओं पर कई पाबंदियां लगाई गई है। यहां महिलाओं को बिना बुर्के के घर से बाहर निकलने तक की आजादी नहीं है, ऐसे में एक मॉडल के मिनी स्कर्ट की वजह से यहां बवाल हो गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब मिनी स्कर्ट पहनने वाली मॉडल से पूछताछ की जा रही है।

 मिनी स्कर्ट की वजह से बवाल

मिनी स्कर्ट की वजह से बवाल

सउदी अरब में एक मॉडल मिनी स्कर्ट पहनकर ऐतिहासिक माने जाने वाले उशायकिर किले पहुंच गई। खुदूद नाम की इस मॉडल ने मिनी स्कर्ट और शॉर्ट टॉप पहनकर यहां घूमने का वीडियो बनाया और उस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो पर अब बवाल हो गया है।

 लोग हुए नाराज

लोग हुए नाराज

वीडियो में खुदूद मिनी स्कर्ट और शॉर्ट टॉप में नजर आ रहीं हैं। इस ड्रेस को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है और इसे देश का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसे रूढ़िवादी देश में ड्रेस कोड का उल्लंघन बताया है। लोगों ने मॉडल की गिरफ्तारी की भी मांग की है। हालांकि लोग मॉडल के समर्थन में आए हैं और इसे उसकी बहादुरी करार देते हुए उसकी प्रशंसा की है।

 मॉडल से पूछताछ

मॉडल से पूछताछ

मॉडल ने अपने इस वीडियो को स्नैपचैट पर शेयर किया था। जिसमें वो राजधानी रियाद के उत्तर में मौजूद नाज़ प्रांत के ऐतिहासिक महत्व वाले उशायकिर क़िले की सुनसान गलियों में घूम रही हैं। इस वीडियो को लेकर अब सउदी अरब में एक महिला अधिकारी इस मॉडल से पूछताछ कर रहीं हैं। आपको बता दें कि अरब देश के नियमों के मुताबिक महिलाओं को सार्वजनिक जगहों में लंबे और ढीले कपड़े ही पहनने के निर्देश हैं। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+