Video:जिस बोट में मनाई 'सुहागरात' उसे ही चुरा कर ले गए
सीसीटीवी वीडियो को देखकर बोट का मालिक उस वक्त दंग रह गया जब उसने अपनी प्यारी बोट में दो चोरों को इंटीमेट होते हुए देखा।
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में एक बोट मालिक के साथ बड़ी ही चौंकाने वाली घटना हुई। बोट मालिक अपने गोदाम में लगे सीसीटीवी वीडियो को देखकर उस वक्त दंग रह गया जब उसने अपनी प्यारी बोट में दो चोरों को इंटीमेट होते हुए देखा।

केर्न्स निवासी विल कोए के गोदाम से कुछ चीजें गायब हो गई थी। विल ने इस चोरी का पता लगाने के लिए गोदाम में लगे सीसीटीवी फुटेज के वीडियो खंगालने शुरु किए तो हैरान रह गया। दरअसल उसने देखा की उसकी सबसे प्यारी बोट में दो चोर संबंध बना रहे थे। दोनों चोर बोट के कैबिन में सेक्स करते हुए देखे गए, जिसे देखकर विल काफी नाखुश हुआ।
डेली मेल से बात करते हुए विल ने कहा कि ये सब देखने के बाद मैं काफी हैरान हूं। उन्होंने बताया कि ये बोट अपनी मेहनत की कमाई से पिछले साल ही खरीदी थी। उन्होंने अपनी प्यारी बोट का नाम मिसी रखा था। लेकिन विल अब नाखुश हैं क्योंकि चोरों ने उसकी मिसी की वर्जिनिटी छीन ली थी।
विल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के दौरान उसे बोट के कैबिन की खिड़की से दो लोग इंटीमेट हालत में लिखे। दोनों ही बिना कपड़ों के थे। दोनों ने कैबिन में रखे कपड़े फेंक दिए और फिर कैबिन के भीतर संबंध बनाए। दोनों बोट चुराने से पहले 15 मिनट तक कैबिने के भीतर रहे।
विल ने इस वीडियो को सोशल साइट पर शेयर किया है और वो चाहते हैं कि इस वीडियो फुटेज की मदद से ये दोनों चोर पकड़े जाएं। विल कहते हैं कि उनकी बोट अब कभी पहले जैसी नहीं हो सकेगी। विल की शिकायत के बाद पुलिस की फॉरेंसिक टीमें बोट की जांच कर दोनों चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications