ट्यूनीशिया: संसद में विरोध दर्ज कराना महिला सांसद को पड़ा भारी, मारे एक के बाद एक थप्पड़, Video Viral
ट्यूनिश, जुलाई 05: संसद में हंगामा और नेताओं के बीच हाथापाई की खबर अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन ट्यूनीशिया की पार्लियामेंट में महिला सांसद के साथ बुरी तरह से मारपीट करने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक सांसद अपनी सीट से उठकर महिला सांसद के पास जाता है और उसको थप्पड़ों से मारता है। महिला सांसद का नाम अबीर मोउसी है, जो बहस के दौरान ट्यूनीशिया सरकार और कतर फंड फॉर डेवलेपमेंट के बीच हुए एक समझौते को लेकर अपना विरोध दर्ज कर रही थीं। इस बीच निर्दलीय सांसद साहबी समरा अपनी सीट से उठकर महिला सांसद को पीटने पहुंचते हैं।

महिला सांसद अबीर मोउसी के साथ मारपीट का यह वीडियो 1 जुलाई का बताया जा रहा है। बता दें कि अबीर फ्री डिस्टोरियन पार्टी की नेता हैं। साल 2019 में ट्यूनीशिया में हुए आम चुनावों में उनकी पार्टी ने 17 सीटें पर जीत दर्ज की थी। वहीं अपने ऊपर इस हमले के बाद उन्होंने एक फेसबुक लाइव भी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हिंसा, महिलाओं का अपमान करना, नियमों का उल्लंघन करना साहबी समरा का असली चेहरा हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जब महिला सांसद अपनी विरोध दर्ज करा रहीं थीं, तो दूसरे सांसद साहबी समरा अचानक अपनी सीट से उठकर उस महिला के पास आ गए और बिना कुछ सोचे समझे महिला सांसद को थप्पड़ मारने लगे। इस दौरान संसद में हंगामा खड़ा हो जाता है। कुछ और संसद के सदस्य उनको बचाने आगे आते है, लेकिन साहबी समरा लगातार उन पर थप्पड़ बरसाते दिखाई दे रहे हैं।
वहीं इस घटनाक्रम के बाद ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने साांसद अबीर को ही दोषी ठहराया है। इधर, मारपीट की घटना को लेकर जज रह चुके एक्टिविस्ट कलथौम कानो ने समरा को अरेस्ट करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications