भगवान गणेश की मूर्ति तोड़ते बुर्का पहने महिला का VIDEO वायरल, जानिए पूरा मामला

नई दिल्‍ली। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर बेहद नाराजगी है। वीडियो में बुर्का पहले एक महिला भगवान गणेश की मूर्तियों को तोड़ रही है। वीडियो में बुर्का पहने दो महिलाओं को पास में खड़े देखा जा सकता है। उनसे सटे ही हिंदू देवताओं (खासकर भगवान गणेश की) की मूर्तियाँ एक रैक पर रखी हुई हैं। दोनों महिलाओं में से एक वहां रखी मूर्तियों को एक-एक कर उठाती है और फिर उन्हें फर्श पर फेंक कर तोड़ती जाती है।

किसी मॉल का है ये वीडियो

किसी मॉल का है ये वीडियो

वीडियो देखने पर ऐसा जाहिर हो रहा है कि ये वीडियो किसी मॉल में शूट किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को बहरीन का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इस्‍लामिक कट्टरपंथियों ने महिला की सहारना की है। वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि भगवान की मूर्तियां तभी तोड़ी जानी चाहिए जब अल्‍लाह इसकी इजाजत दें।

बहरीन के गृह मंत्रालय ने महिला को भेजा समन

बहरीन के गृह मंत्रालय ने वायरल वीडियो के बारे में एक बयान जारी किया। बयान के अनुसार स्थानीय पुलिस ने 54 वर्षीय महिला को जानबूझकर एक दुकान में धार्मिक मूर्तियों को तोड़ने के लिए समन किया है। मंत्रालय ने कहा है कि इस मामले में कानूनी कार्यवाही चल रही है और दोष सिद्ध होने पर सख्‍त कार्रवाई होगी।

कोरोना ने कम कर दी गणेश चतुर्थी की रौनक

कोरोना ने कम कर दी गणेश चतुर्थी की रौनक

दिल्ली सरकार ने इस वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा विसर्जन, बड़ी संख्या में एकत्र होने और सामुदायिक स्तर पर पर्व मनाने पर प्रतिबंध लगा है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के एक अधिकारी के अनुसार सामुदायिक स्तर पर पर्व मनाने की अनुमति नहीं है क्योंकि महामारी को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार सामूहिक रूप से एकत्रित होने की मनाही है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के 2015 के आदेश के अनुसार यमुना में मूर्ति विसर्जन पर पाबंदी है। पिछले साल दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थल पर मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बनाए थे। अधिकारी ने कहा कि इस साल संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए यह भी संभव नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+