Avalanche in French Alps: फ्रांस में हिमस्खलन का वीडियो आया सामने, 4 की मौत
Avalanche in French Alps: फ्रांस में हिमस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई है। एल्प्स पर्वत पर आए हिमस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है।

Avalanche in French Alps: फ्रांस में ऐल्प्स पर्वत पर हिमस्खलन में चार लोगों की जान चली गई है। यह भूस्खलन फ्रेंच ऐल्प्स के दक्षिण-पश्चिम स्थित मोंट ब्लैंक में आया था। फ्रांस के इंटीरियर मिनिस्टर गेराल्ड डर्मानिन ने बताया कि हिमस्खलन अर्मांसेट ग्लेशियर में दिन में आया था।
हिमस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। बता दें कि इस हिमस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि किस तरह से तेजी से बर्फ से ढकी पर्वत की चोटी से तेजी से हिमस्खलन हो रहा है।
जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त पर्वत पर कुछ लोग स्कींग कर रहे थे। इसी दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग इसमे घायल हुए हैं। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बता दें कि अर्मांसेट ग्लेशियर Haute-Savoie रीजन में 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जोकि केमोनिक्स से तकरीबन 30 किलोमटीर दूर है, जोकि मोंट ब्लैन का एक छोटा सा शहर है।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि यह यह हिमस्खलन काफी बड़ा था। यह हिमस्खलन का आकार तकरीबन 1000 मीटर लंबा और 100 मीटर चौड़ा था। हिमस्खलन के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, इसके लिए दो हेलीकॉप्टर को मौके पर भेजा गया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि राहत और बचाव की टीम इस हिमस्खलन में फंसे लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications