मेट्रो में फंसी महिला की गर्दन, बचाने नहीं आया कोई, देखिए चौंकाने वाला वीडियो...
इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया गया ये वीडियो न्यूयॉर्क की अंडरग्राउंड मेट्रो का है। इसमें एक बुजुर्ग महिला का सिर न्यूयॉर्क मेट्रो के दरवाजों में फंसा हुआ है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला का सिर मेट्रो के दरवाजों में फंस गया है। बावजूद इसके कोई भी इस बुजुर्ग महिला की सहायता करता नजर नहीं आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग इधर-उधर गुजर रहे हैं। लोगों की लापरवाही बयां करता ये वीडियो बेहद चौंकाने वाला है। ये वीडियो इंस्टाग्राम में डाला गया है और महज 12 घंटे में 12 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।

न्यूयॉर्क के अंडरग्राउंड मेट्रो का हाल
इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया गया ये वीडियो न्यूयॉर्क की अंडरग्राउंड मेट्रो का है। इसमें एक बुजुर्ग महिला का सिर न्यूयॉर्क मेट्रो के दरवाजों में फंसा हुआ है। इस दौरान मेट्रो स्टेशन पर कुछ लोग गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि उनका ध्यान बिल्कुल भी महिला की ओर नहीं है। इंस्ट्राग्राम पर इस वीडियो को दशेडरुम नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग महिला का सिर मेट्रो के दरवाजे में फंसा हुआ है। उसका बाकी शरीर मेट्रो के अंदर है। इस दौरान महिला का बैग भी बाहर की ओर लटका हुआ नजर आ रहा है। जिस समय की ये घटना है ट्रेन रुकी हुई है।
मेट्रो कोच के दरवाजे में फंसी महिला कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। वह बिल्कुल चुपचाप है। वीडियो में चौंकाने वाला दृश्य वह है जब एक एक मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी के यूनिफॉर्म में एक शख्स वहां से गुजरता है लेकिन वह भी बुजुर्ग महिला की कोई मदद नहीं करता है। फिलहाल ये साफ नहीं हो सका कि आखिर बुजुर्ग महिला की सहायता किसने की। कैसे महिला का सिर मेट्रो गेट से बाहर निकाला गया। वीडियो को देखने से पता चलता है कि सामने खड़ी दूसरी मेट्रो से इसे बनाया गया है। इंस्ट्राग्राम के इस वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं। लोग अपने कमेंट में कह रहे हैं कि आखिर किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। उन्हें शर्म आनी चाहिए। एक अन्य ने टिप्पणी किया है कि आखिर किसी ने महिला के सहयोग के लिए अलार्म क्यों नहीं बजाया गया? देखिए पूरा वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications