Video: PM मोदी के स्वागत में हिंदी सीख रहे हैं इजरायल के लोग
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 से 6 जुलाई तक इजरायल के दौरे पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी के स्वागत में यहां के लोग उत्सुक है। यहां के लोग पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए हिंदी सीख रहे हैं। इजराइल लोग पीएम मोदी के इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है और उन्हें हिंदी में बोलकर उनका स्वागत कर रहे हैं।

एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें लोग हिंदी में पीएम मोदी का स्वागत कर रहे है। इस वीडियो को इजरायल इन इंडिया नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक पर लोग पीएम के इजराइल आने पर उनका स्वगात कर रहे हैं।
वो लिख रहे हैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का इजरायल में स्वागत करते हैं। एक लड़की हाथ जोड़कर हिंदी में बोलती है नमस्ते मोदी जी। लोग पीएम मोदी को नमस्ते मोदी जी कहकर संबोधित कर रहे हैं। कोई कहता है कि आपकी यात्रा शुभ और मंगलमय हो। कोई उनका इजरायल में स्वागत करता है। वीडियो में इजरायल के एंबेसडर भी हिंदी में बोलते हैं। वो कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का इजरायल में स्वागत है। पीएम मोदी ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और लिखा है कि आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications