सिर्फ कुछ मिनटों के लिए मिस कोलंबिया बनीं मिस यूनिवर्स
लास वेगास। फिलीपींस की पिया अलोंजो को वर्ष 2015 का मिस यूनिवर्स घोषित किया गया। लेकिन अमेरिका के लास वेगास शहर में आयोजित हुई इस 64वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में एक मौका ऐसा भी आया जब होस्ट ने गलती से मिस फिलीपींस की जगह मिस कोलंबिया को मिस यूनिवर्स घोषित कर दिया।

होस्ट स्टीव हार्वे ने हालांकि बाद में अपनी गलती मान ली लेकिन उनकी इस गलती से आयोजकों को शर्मसार होना पड़ा।
अंतिम दो फाइनलिस्ट अलोंजो और कोलंबिया की एड्रियाना गुटिरेज स्टेज पर मौजूद थीं तभी हार्वे ने गुटिरेज को मिस यूनिवर्स घोषित कर दिया। गुटिरेज इसकी खुशी मना रही।
2014 की मिस यूनिवर्स पॉलीना वेगा ने गुटिरेज को मिस यूनिवर्स का ताज पहना दिया। गुटिरेज ने लोगों की तरफ हाथ हिलाकर शुक्रिया अदा किया।
इसी बीच हार्वे स्टेज पर आए और उन्होंने अपनी गलती मानी। हार्वे ने कहा कि गलती से उन्होंने मिस कोलंबिया को मिस यूनिवर्स घोषित कर दिया है। उनकी बात सुनकर मिस फिलीपींस काफी हैरान थीं और उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह मिस यूनिवर्स हैं। हार्वे ने हालांकि अपनी गलती के लिए माफी भी मांग ली।












Click it and Unblock the Notifications