VIDEO:भालू के बाड़े में गिरा युवक,नोंच-नोंचकर किया अधमरा और फिर...

थाईलैंड के फेटचबुन प्रोविंस में भूखे भालू से युवक का जो हाल किया उसे देखकर किसी के भी मन में डर बैठ जाए।

नई दिल्ली। जानवरों के साथ मजाक करना कितना भारी पड़ सकता है इसका अंदाजा आपको इस वीडियो को देखने के बाद लग जाएगा। खासकर अगर जानवर भूखा हो तो उसके साथ आपकी मस्ती आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। थाईलैंड के फेटचबुन प्रोविंस में भूखे भालू से युवक का जो हाल किया उसे देखकर किसी के भी मन में डर बैठ जाए।

 भूखे भालू के बाड़े में गिरा युवक

भूखे भालू के बाड़े में गिरा युवक

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड के फेटचबुन प्रोविंस में एक शख्स अपने पांच दोस्तों के साथ मंजिल आया था, लेकिन उसने भूखे भालू के साथ मस्ती करनी शुरू कर दी, जिसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

भूखे भालू को खाना दिखाकर दिलाया गुस्सा

भूखे भालू को खाना दिखाकर दिलाया गुस्सा

नाएफुम प्रोमराती नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ मंदिर घूमने गया था, लेकिन वो वहां खाने के साथ भालू को चिढ़ाने लगा। वो रस्सी के सहारे खाना भालू के बाड़े में डालता और फिर जैसे ही भालू उसे देने भोजन के करीब पहुंचता वो उसे ऊपर खींच लेता। उसने ऐसा दो-तीन बार किया, लेकिन इसके बाद भालू को गुस्सा आ गया और फिर जो हुआ उसे देखकर हर कोई दंग रह गए।

गुस्साए भालू ने युवक को बाड़े में खींचा

गुस्साए भालू ने युवक को बाड़े में खींचा

भूखे भालू ने खड़े होकर प्रोमराती को बाड़े में खींच लिया और उसे नोंचने लगा। उसे दांतों से नोंचने लगा, पंजों में फंसाकर पूरे बाड़े में खींचता रहा। भालू उसे दांतों में दबाकर पूरे बाड़े के चक्कर भी लगाता रहा।

भूखे भालू से मजाक पड़ा महंगा

भूखे भालू से मजाक पड़ा महंगा


भालू प्रोमराती नाएफुम को दांतों में दबाकर पूरे बाड़े में घसीटता रहा। इस दौरान नाएफुम के पूरे कपड़े फट गए और वह लहूलुहान हो गया। चारों ओर खून-खून ही फैल गया। उसके दोस्तों ने भालू से उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन भालू उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। वो उसे खींचते हुए अपने पिंजरे में ले गया।

इस तरह बची जान

इस तरह बची जान

नाएफुम अधमरा हो चुका था। दोस्तों ने उसे बचाने के लिए भालू को डंडे और पानी से भिगोकर भगाने की कोशिश की। लेकिन भालू नाएफुम को नोंचने में व्यस्त रहा। फिर दोस्तों ने बहादुरी दिखाई और डंडों के सहारे भालू को पिंजरे में बंद कर नाएफुम को भालू के चंगुल से बचाया।

मंदिर में पल रहा है भालू

मंदिर में पल रहा है भालू

नाएफुम को फौरन हॉस्पिटल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टर्स ने उसकी जान बचा ली। अब वो बोलने लगा। हालांकि भालू के दिए गहरे जख्मों की वजह से उसे ठीक होने में काफी दिन लग जाएंगे। देखिए खौफनाक हादसे का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+