VIDEO: इजराइल ने सीरिया पर किया हमला, हुआ बम धमका, टीवी पर लाइव शो छोड़कर भागी न्यूज एंकर
Israel Attacks Syria: इजराज ने सीरिया के शहर दमिश्क पर हमला बोलते हुए जमकर बमबारी शुरू कर दी है। इजरायल ने सीरिया के रक्षा मंत्रालय और रक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया है। जिसमें बड़ा नुकसान हुआ है। इजराइन के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें भयंकर बमबारी होती नजर आ रही है। इसी बमबारी के दौरान इतना तेज धमाका हुआ कि टीवी पर लाइव न्यूज एंकर अपनी कुर्सी छोड़कर भाग गई।
सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नजर आ रहा है कि टीवी एंकर इजराइली हमलों की न्यूज सुना रही है और उसके पीछे धमाके हो रहे हैं। इसी दौरान इतना तेज धमाका हुआ जिसकी आवाज स्टूडियो के अंदर एंकर तक को सुनाई दी। जिसे सुनकर वो अपनी कुर्सी छोड़कर तेजी से अपने को बचाने के लिए भागती नजर आई। कैमरे में बाद में उसकी कुर्सी गोल-गोल घूमती दिखी।

वीडियो में रिपोर्टर शांति से कैमरे से बात करती हुई दिखाई दे रही है, तभी अचानक एक विस्फोट होता है और उसके पीछे एक इमारत उड़ जाती है। विस्फोट के बाद रिपोर्टर चौंक जाती है, कुर्सी से उठती है और भागती है। एनडीटीवी के अनुसार, जिस इमारत में विस्फोट हुआ वह राजधानी दमिश्क में सीरिया का सरकारी टीवी भवन है।
यह दृश्य ईरान और इजराइल के बीच हाल ही में हुए 12 दिनों के युद्ध की याद दिला दी। हालिया ईरान के साथ हुई जंग में, इजराइल ने तेहरान में ईरान के सरकारी प्रसारणकर्ता आईआरआईबी के कार्यालय पर भी एक लाइव शो के दौरान बमबारी की थी, जिसके कारण एंकर को प्रसारण के बीच में ही भागना पड़ा था।
इजराइल ने सीरिया पर किया हमला
इजराइल ने सीरियाई राजधानी दमिश्क पर बुधवार को अचानक हमला किया। इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा कि उसने दमिश्क में सीरियाई शासन के सैन्य मुख्यालय पर हमला किया। आईडीएफ ने आगे कहा, "दमिश्क में सैन्य मुख्यालय वह स्थान है जहां सीरियाई शासन के कमांडर युद्ध अभियानों का निर्देशन करते हैं और अस-सुवेदा क्षेत्र में शासन बलों को तैनात करते हैं।"
इजरायली सेना ने दमिश्क में सीरिया के राष्ट्रपति भवन के पास भी एक सैन्य ठिकाने पर हमला किया। आईडीएफ ने एक्स "आईडीएफ दक्षिणी सीरिया में Druze नागरिकों के खिलाफ हो रही घटनाओं और शासन की कार्रवाइयों पर लगातार नजर रख रहा है। राजनीतिक स्तर से मिले निर्देशों के अनुसार, आईडीएफ इस क्षेत्र में हमला कर रहा है और विभिन्न परिदृश्यों के लिए तैयार है।"
एएफपी के अनुसार, एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने कहा कि गाजा पट्टी में तैनात कुछ सैनिकों को सीरिया के साथ सीमा पर भेजा जाएगा। एएफपी ने सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि कुछ इजरायली सैनिक गाजा से "सीरिया के साथ हमारी उत्तरी सीमा पर तैनात होने की तैयारी कर रहे थे"।












Click it and Unblock the Notifications