Video: INS सतपुड़ा पर पहुंचे पीएम मोदी और लगे भारत माता की जय के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर का अपना दौरा खत्‍म कर लिया। पीएम मोदी ने सिंगापुर के साथ अपना दौरा खत्‍म किया। आखिरी दिन पीएम मोदी सिंगापुर में छांगी नेवल बेस भी गए और इंडियन नेवी की फिग्रेट आईएनएस सतपुड़ा पर जाकर उन्‍होंने नौसैनिकों से मुलाकात की।

सिंगापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर का अपना दौरा खत्‍म कर लिया। पीएम मोदी ने सिंगापुर के साथ अपना दौरा खत्‍म किया। आखिरी दिन पीएम मोदी सिंगापुर में छांगी नेवल बेस भी गए और इंडियन नेवी की फिग्रेट आईएनएस सतपुड़ा पर जाकर उन्‍होंने ऑफिसर्स और बाकी नाविकों से मुलाकात की। भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं के बीच सहयोग को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी और सिंगापुर पीएम ली हाइसेन लूंग ने बताया कि था दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच लॉजिस्टिक सपोर्ट को लेकर एक एग्रीमेंट साइन हुआ है।

pm-modi-ins-satpura.jpg

जब सिंगापुर में गूंजा भारत माता की जय

पीएम मोदी ने आईएनएस सतपुड़ा पर मौजूद नौसैनिकों के साथ बातचीत की और उन्‍हें संबोधित भी किया। इसके बाद पीएम मोदी और आईएनएस सतपुड़ा पर मौजूद बाकी नौसैनिकों ने जोर-जोर से 'भारत मात की जय' के नारे लगाए। भारत और सिंगापुर दोनों देश पिछले कई वर्षों से मैरिटाइम सिक्‍योरिटी में साथ-साथ चल रहे हैं। पीएम मोदी का छांगी नेवल बेस दौरा इसी सहयोग को और मजबूत करने के मकसद से था। पीएम मोदी ने काफी देर तक आईएनएस सतपुड़ा पर मौजूद ऑफिसर्स के साथ बातचीत की और उनके साथ लंच भी किया।

मंदिर और मस्जिद भी गए पीएम मोदी

पीएम मोदी शनिवार को जहां सिंगापुर स्थित मरियाम्‍मन मंदिर गए तो वहीं छुलिया मस्जिद भी पहुंचे। मंदिर और मस्जिद के अलावा पीएम मोदी नेशनल ऑर्किड गार्डन भी गया। यहां पर ऑर्किड की एक किस्‍म का नाम डेड्रोब्रियम नरेंद्र मोदी रखा गया। इससे पहले पीएम मोदी सिंगापुर के वरिष्‍ठ मंत्री गो चोक टोंग के साथ क्लीफोर्ड पियर गए और उन्‍होंने यहां पर एक स्‍मारक का अनावरण गया। ये वही जगह है जहां पर 27 मार्च 1948 को गांधीजी की अस्थियों का विसर्जन किया गया था। पीएम मोदी ने इसके साथ ही बौद्ध मंदिर और एक म्‍यूजियम का भी दौरा किया। इस दौरान सिंगापुर की संस्‍कृति मंत्री ग्रेस फू हाई येन उनके साथ थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+