रिटायरमेंट के बाद पानी पर खतरनाक खेल काइटसर्फिंग का मजा उठाते बराक ओबामा
अरबपति रिचर्ड ब्रैसनन के साथ रिटायरमेंट के बाद नए शौक काइटसर्फिंग का लुत्फ उठा रहे हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा। ब्रैसनन ने ट्वीट की ओबामा के साथ फोटो।
लॉस एंजिल्स। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने रिटायरमेंट को इस समय जमकर एंज्वॉय कर रहे हैं। रिटायरमेंट के तीन हफ्तों के बाद ओबामा ने एक नई स्किल या यूं कहें कि एक नए शौक पर अपने हाथ आजमाएं हैं, काइटसर्फिंग। वर्जिन ग्रुप के मालिक और अरबपति रिचर्ड ब्रैसनन ने ओबामा की एक फोटो ट्वीट की है। बराक और मिशेल इस समय ब्रैसनन के ही ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड पर अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं।

जब राष्ट्रपति बनने के बाद चूके ओबामा
ब्रैसनन ने वर्जिन वेबसाइट पर अपने अनुभवों के बारे में लिखा है। ब्रैसनन ने लिखा है, 'ओबामा और मिशेल जब मोस्कीटो द्वीप पर पहुंचे तो ओबाम ने उन्हें कई कहानियां सुनाई।ओबामा ने बताया कि जब पह राष्ट्रपति चुने गए थे तो शपथ लेने सेपहले छुट्टी पर हवाई पहुंचे थे। ओबामा उस समय छुट्टियों के दौरान सर्फिंग कर रहे थे। जब वह एक थका देने के बाद वापस आए तो उनकी नई सिक्योरिटी टीम के हेड ने कहा कि यह आखिरी बार है जब आप सर्फिंग कर रहे है। अगले आठ वर्षों तक आपको सर्फ करने का मौका नहीं मिलेगा। न ही वह वॉटरस्पोर्ट्स का मजा ले पाएंगे और न ही कोई ऐसी चीज कभी कर पाएंगे। ऐसे में जब ओबामा यहां पर आए तो उनके लिए काइटसर्फ एक बेहतर ऑप्शन था जिसे वह सीख सकते थे। ब्रैसनन के मुताबिक वह भी फ्यॉलबोर्ड सर्फिंग सीखना चाहते थे और ऐसे में दोनों ने एक फ्रेंडली चैलेंज एक दूसरे को दिया। ब्रैसनन की मानें तो दोनों ने एक दूसरे का चैलेंज दिया था कि ओबामा पहले काइटसर्फिंग सीखते हैं या फिर ब्रैसनन पहले फ्यॉलबोर्ड सर्फिंग सीखते हैं और दोनों में से सबसे ज्यादा समय तक कौन टिक सकता है।
काफी खतरनाक खेल है काइटसर्फिंग
वर्जिन ग्रुप की वेबसाइट पर काफी वीडियो और फोटोग्राफ्स हैं जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे ओबामा काइटसर्फिंग का मजा उठा रहे हैं। ब्रैसनन ने बताया कि अमेरिका का पूर्व राष्ट्रपति होने की वजह से ओबामा के आसपास काफी सिक्योरिटी थी लेकिन ओबामा इसके बाद भी रिलैक्स होकर काइटसर्फिंग का मजा उठा रहे थे। ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड पर पिछले हफ्ते देखे गए थे और इसके बाद दोनों की फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किया था। ब्रैसनन मोसकिटो द्वीप पर करीब 120 एकड़ की जमीन के मालिक हैं और जो ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड का हिस्सा है। काइटसर्फिंग को वर्ष 2012 में वर्ष 2016 के ओलंपिक खेलों के लिए चुना गया था। इस खेल ने विंडसर्फिंग की जगह ली थी। हालांकि बाद में इसकी आलोचना भी हुई थी क्योंकि इस खेल को काफी खतरनाक माना गया था।
-
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल? -
Raghav Chadha: 'पिक्चर अभी बाकी है', बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications