Viral Video: पाकिस्तानी दूल्हे ने शादी में मारी ऐसी 'धमाकेदार' एंट्री, देखने वालों की घूम गई नजरें
हर कोई अपनी शादी को अलग बनाना और खास चाहता है। इसके लिए अलग वेन्यू से लेकर अलग कपड़े तक तय किए जाते हैं लेकिन एक पाकिस्तानी दूल्हे ने अपनी शादी के लिए जो किया वो सबसे अलग है। इस दूल्हे ने अपनी शादी को अलग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अब इसका यही अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इस्लामाबाद। हर कोई अपनी शादी को अलग बनाना और खास चाहता है। इसके लिए अलग वेन्यू से लेकर अलग कपड़े तक तय किए जाते हैं लेकिन एक पाकिस्तानी दूल्हे ने अपनी शादी के लिए जो किया वो सबसे अलग है। इस दूल्हे ने अपनी शादी को अलग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अब इसका यही अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दूल्हे ने वर्ल्ड फेमस रेसलर 'The Undertaker' के स्टाइल में अपनी शादी में एंट्री ली।

पाकिस्तान में एक दूल्हे ने शादी में ऐसी एंट्री ली कि देखने वालों की गर्दन घूम गई। इस दूल्हे ने वर्ल्ड फेमस रेसलर 'The Undertaker' के स्टाइल में अपनी शादी में एंट्री ली। गर्दन झुकाए एक हाथ में बेल्ट लिए ये दूल्हा आता है। इसने सिर पर हैट भी पहन रखी है। अंडरटेकर की ही तरफ ये दूल्हा भी अपनी बेल्ट उठाकर धीरे-धीरे चलता है।
इस दूल्हे का वीडियो Janu ji ki Baatein नाम के फेसबुक पेज ने डाला है। इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं और हजारों लोगों ने वीडियो को शेयर किया है। आप भी देखिए ये मजेदार एंट्री-












Click it and Unblock the Notifications